गोमती आरती में जुटे दिग्गज, हुइ जय जयकार
Pilibhit News - पीलीभीत में मां गोमती उद्गमस्थल पर रानी अहिल्याबाई होलकर की त्रिशताब्दी वर्ष कार्यक्रम के तहत आरती की गई और श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। मुख्य अतिथि सोहन सोलंकी और मुकुंद दास महाराज ने स्थल की सराहना...

पीलीभीत। संवाददाता रानी अहिल्याबाई होलकर की त्रिशताब्दी वर्ष कार्यक्रम के अन्तर्गत मां गोमती उद्गमस्थल पर आरती कर श्रृद्धा सुमन अर्पित किये गए। मुख्य अतिथि विहिप के क्षेत्रीय संगठन मंत्री सोहन सोलंकी, धर्म प्रचार प्रसार प्रमुख मुकुंद दास महाराज ने रमणीय स्थल को सराहा। पूरनपुर विधायक बाबूराम पासवान, बरखेड़ा विधायक स्वामी प्रवक्तानंद, बीसलपुर विधायक विवेक वर्मा समेत मां गोमती उद्गमस्थल के महंत विजेन्द्र, अरविंद गिरी, मुनेंद्र मिश्रा रहे। कार्यक्रम संयोजक जिला महामंत्री अमित अग्रवाल समेत सह संयोजक महिला मोर्चा अध्यक्ष गीता मिश्रा, जिला मीडिया प्रभारी स्वतंत्र देवल, रेखा सिंह परिहार, सुषमा देवी,अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष सतनाम सिंह,सुमित गंगवार, अमनदीप मिश्रा,नितीश अग्रवाल,सत्यपाल वर्मा, अनुराग अग्निहोत्री, भगवती सिंह, हर्ष प्रधान, वन्दना पाण्डेय, प्रेमलता गौतम आदि रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।