अहिल्याबाई होल्हर के सिद्धांतों को साकार कर रही केंद्र सरकार : अशोक भारतीय
Pilibhit News - पूरनपुर में पुण्यश्लोक रानी अहिल्या बाई होल्कर की जन्म त्रिशताब्दी पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें उनके जीवन और आदर्शों पर चर्चा की गई। इसके बाद, ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के लिए तिरंगा यात्रा निकाली...

पूरनपुर। न्याय, त्याग,सुशासन और जनसेवा की प्रतीक पुण्यश्लोक रानी अहिल्या बाई होल्कर की जन्म त्रिशताब्दी पर संगोद्यठी का आयोजन किया गया। इसमें लोगों ने उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके आदर्श और सिंद्धातों पर चलने के लिए सभी को प्रेरित किया। इसके बाद आपरेशन सिंदूर की सफलता पर सैनिकों के सम्मान में तिरंगा यात्रा निकाली गई। भारत माता के जयकारों से पूरा वातावरण गूंज उठा। शहर के एक वैकट हाल में विधायक बाबूराम पासवान की ओर से आयोजित कायर्क्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि क्षेत्रीय उपाध्यक्ष (ब्रज क्षेत्र) अशोक भारतीय व महिला सम्मेलन के मुख्य अतिथि एमएलसी सुधीर गुप्ता ने अहिल्या बाई होल्कर के चित्र पर पुष्पाजंलि और दीप प्रज्जवलन कर किया।
विधायक बाबूराम पासवान ने महारानी अहिल्या बाई होल्कर के जीवन परिचय व योगदानों का विस्तृत वर्णन किया। मुख्य अतिथि अशोक भारतीय ने कहा कि देश की आजादी से पहले और बाद में एक षडयंत्र के तहत सनातनियों को नीचा दिखाने का काम किया गया। एमएलसी डा. सुधीर गुप्ता व जिपं अध्यक्ष के प्रतिनिधि गुरुभाग सिंह और जिलाध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह ने भी विचार रखे। इस दौरान पात्र आठ लोगों को प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री आवास की चाबियां दी गई। इसके बाद शहर में भारतीय सेना के अद्भुत शौर्य और पराक्रम का परिचय देने वाले ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के उपलक्ष्य में तिरंगा यात्रा निकाली गयी। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष शैलेंद्र गुप्ता,जिला महामंत्री महादेव गाईंन,जिला मंत्री अनुराग अग्निहोत्री,जिला महामंत्री महिला मोर्चा रेनू राज, हर्ष प्रधान, प्रियंका अवस्थी, मनोज मिश्रा, नवनीत मिश्रा, मानस शुक्ला, सिकंदर सिंह, भगवती सिंह,संजीव त्रिवेदी,नितिन दीक्षित, विवेक तिवारी, गुंजन सक्सेना, सपना सिंह सहित कई लोग मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।