Uttarakhand Government Plans Regularization of Upnal Employees उपनल कर्मियों के नियमितीकरण को विशेषज्ञ कमेटी बनेगी: धामी, Dehradun Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsDehradun NewsUttarakhand Government Plans Regularization of Upnal Employees

उपनल कर्मियों के नियमितीकरण को विशेषज्ञ कमेटी बनेगी: धामी

उपनल कर्मियों के नियमितीकरण को विशेषज्ञ कमेटी बनेगी: धामी मुख्यमंत्री ने उपनल कर्मचारियों को आश्वस्त

Newswrap हिन्दुस्तान, देहरादूनThu, 29 May 2025 03:47 PM
share Share
Follow Us on
उपनल कर्मियों के नियमितीकरण को विशेषज्ञ कमेटी बनेगी: धामी

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने कहा कि उपनल कर्मचारियों के नियमितीकरण के लिए सरकार ठोस नीति बना रही है। इसके लिए एक विशेषज्ञ समिति को भी जल्द गठन किया जाएगा। गुरूवार को गुनियाल गांव में विकसित कृषि संकल्प अभियान के उद्घाटन के बाद मीडिया कर्मियों से बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा कि बीते रोज कैबिनेट बैठक में उपनल कर्मचारियों के नियमितीकरण के लिए नीति बनाने पर सर्वसहमति जाहिर की गई है। सरकार इस विषय पर कदम दर कदम आगे बढ़ रही है। एक कमेटी का गठन भी किया गया है। जल्द ही विशेषज्ञ समिति का भी गठन किया जाएगा। मालूम हो कि मुख्यमंत्री ने सरकार का तीन साल का कार्यकाल पूरा होने पर 23 मार्च 2025 को उपनल कर्मचारियों के नियमितीकरण के लिए ठोस नीति बनाने की घोषणा की है।

योगनीति पर मुख्यमंत्री ने कहा कि इसके जरिए योग जन जन का योग बनेगा। राज्य में योग के क्षेत्र में बहुत संभावनाएं है। ऐतिहासिक और पौराणिक महत्व के तमाम स्थान हैं। इसके जरिए रोजगार की संभावनाओं में भी इजाफा होगा। पारदर्शी,भ्रष्टाचारमुक्त कार्य संस्कृति सरकार का ध्येय मुख्यमंत्री ने प्रत्येक राज्यवासी की अपेक्षा है कि राज्य में पारदर्शी, भ्रष्टाचारमुक्त शासन हो। सरकार राज्य की कार्यसंस्कृति को पारदर्शी बनाने के ध्येय के साथ ही लगातार काम कर रही है। सरकार का संकल्प है कि देवभूमि को भ्रष्टाचार मुक्त और पारदर्शी बनाना है। भ्रष्टाचार से संबंधित शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई हो रही है और दोषी पाए जाने वाले लोगों को जेल की सलाखों के पीछे भेजा जा रहा है। भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार का अभियान तब तक जारी रहेगा, जब तक कार्यसंस्कृति में पूर्ण रूप से पारदर्शिता, शुचिता नहीं आ जाती। मुख्यमंत्री बोले, पंचायत चुनाव को सरकार तैयार पंचायत चुनाव से जुड़े एक सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार पंचायत चुनाव के लिए पूरी तरह से तैयार है। राज्य निर्वाचन आयोग जैसे ही कार्यक्रम देगा, उसके अनुसार तत्काल कार्यवाही शुरू कर दी जाएगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।