Panic Erupts as Bus Fire Rumor Leads to Injury in Jamtara बस में आग लगने की अफवाह से मची अफरातफरी, एक घायल, Jamtara Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsJamtara NewsPanic Erupts as Bus Fire Rumor Leads to Injury in Jamtara

बस में आग लगने की अफवाह से मची अफरातफरी, एक घायल

जामताड़ा में एक यात्री बस में आग लगने की अफवाह से हड़कंप मच गया। बस के पंप में खराबी के कारण धुआं निकलने लगा, जिससे यात्रियों में अफरा-तफरी फैल गई। एक यात्री श्रीकांत रजवार घायल हो गए और उन्हें...

Newswrap हिन्दुस्तान, जामताड़ाThu, 29 May 2025 03:47 PM
share Share
Follow Us on
बस में आग लगने की अफवाह से मची अफरातफरी, एक घायल

जामताड़ा,प्रतिनिधि जामताड़ा थाना से करीब ढाई सौ मीटर दूर कॉलेज रोड की ओर जानो वाली सड़क पर गुरुवार की दोपहर 1:00 बजे यात्री बस में आग लगने की अफवाह से अफरा-तफरी मच गई। दरअसल बस के पंप में खराबी आयी थी। जिस कारण साइलेंसर से धुंआ का गुब्बार निकलने लगा था। वहीं यात्रियों को आशंका हुई कि बस में आग लग गई है। घुंआ का गुब्बार देखकर बस पर सवार यात्रियों हो-हल्ला करने लगे। इसके बाद चालक को बस को रोक दिया। बस पर सवार श्रीकांत रजवार घायल हो गए,वह देवघर जिलान्तर्गत पालाजोरी के रहने वाले है। जिन्हें 108 एंबुलेंस से सदर अस्पताल पहुंचाया गया।

जहां ऑन डयूटी मौजूद चिकित्सक ने घायल का प्राथमिक उपचार किया। वही चिकित्सक ने बताया कि घायल का एक पैर का जांध के नीचे फ्रैक्चर है। घायल ने बताया कि बस संख्या -जेएच 09 एक्यू 4303 धनबाद से दुमका की ओर जा रहा था। जिसमें करीब 42 पैसेंजर बस पर सवार थे। आग लगने की अफवाह के बाद पैसेंजर बस से कूदने लगे। इस क्रम में वह गिर गए। उनके उपर एक अन्य व्यक्ति कूद गया,जिस कारण बायें पैर का जांध फ्रैक्चर हो गया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।