Uttar Pradesh CM to Provide Flyover for Jam Relief in Pooranpur Area पूरनपुर में माधोटांडा रोड पर बनेगा फ्लाईओवर, कार्ययोजना तैयार, Pilibhit Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsPilibhit NewsUttar Pradesh CM to Provide Flyover for Jam Relief in Pooranpur Area

पूरनपुर में माधोटांडा रोड पर बनेगा फ्लाईओवर, कार्ययोजना तैयार

Pilibhit News - पूरनपुर क्षेत्र में मुख्यमंत्री जल्द ही फ्लाईओवर बनाने की योजना ला सकते हैं। यह माधोटांडा मार्ग पर बनेगा, जिससे शहर में जाम की समस्या कम होगी। फ्लाईओवर बनने से हाईवे से आने वाले वाहन भी आसानी से खटीमा...

Newswrap हिन्दुस्तान, पीलीभीतSat, 10 May 2025 03:40 AM
share Share
Follow Us on
पूरनपुर में माधोटांडा रोड पर बनेगा फ्लाईओवर, कार्ययोजना तैयार

पूरनपुर क्षेत्र वासियों को प्रदेश के मुख्यमंत्री जल्द ही बड़ी सौगात दे सकते हैं। शहर में लगने वाले जाम से निजात दिलाने के लिए यहां पर माधोटांडा जाने वाले मार्ग पर फ्लाईओवर बनाने की सुगबुगहट हुई है। इसके लिए सेतु निगम की ओर से कार्य योजना को तैयार कर लिया गया है। इसे जल्द ही मंजूरी के लिए शासन को भेजा जाएगा। इसके बनने से न सिर्फ शहर में जाम की समस्या से निजात मिलेगी बल्कि असम हाईवे से आने वाले वाहन भी आसानी से खटीमा की ओर निकल जाएंगे। लखनऊ या फिर पूर्वी क्षेत्र के अन्य शहरों से माता पूर्णागिरी और नैनीताल जाने के लिए लोगों को शहर के बीच से ही होकर जाना पडता है।

इसके चलते लोगों को जाम की समस्या से भी परेशान होना पड़ता है। शहर में स्टेशन रोड के अलावा अन्य रोड पर जाम प्रशासन के लिए चुनौती बन गया है। शहर में भी जाम की समस्या से और वाहनों की आवाजाही को देखते हुए फ्लाईओपर की मांग चली आ रही है। मामला कई बार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पास भी पहुंचा था। मुख्यमंत्री जल्द ही इस मांग पर लोगों को बड़ी सौगात दे सकते है। इसको लेकर कवायद भी शुरु हो गई है। पूरी प्रक्रिया भी की जा चुकी है। माधोटांडा रोड पर फ्लाईओवर के लिए सेतु निगम ने अपनी कार्ययोजना को तैयार कर लिया गया है। फ्लाईओवर कितना लंबा होगा हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं हो पा रहा है। लेकिन कवायद धीरे-धीरे आगे बढ़ रही है। फ्लाईओवर बन जाने से शहर के लोगों को जाम की समस्या से निजात मिल सकेगी। बाहर से आने वाले लोगों की राह भी आसान हो जाएगी। 00 ट्रेन के दौरान माधोटांडा रेलवे फाटक पर लगता है लंबा जाम ट्रेनों के आने के दौरान माधोटांडा रोड पर वाहनों की लंबी कतार के साथ जाम भी लग जाता है। सबसे अधिक परेशानी दोपहर के समय होती है। इस रोड पर इंटर कॉलेज काफी संख्या में मौजूद है। अवकाश के दौरान बच्चों को खासी परेशानी उठानी पड़ती है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।