ट्रांसक्षेत्र में विधायक ने ग्रामीणों से किया संवाद, सुनीं समस्याएं
Pilibhit News - ट्रांस क्षेत्र में गांव चलो अभियान के तहत विधायक बाबूराम पासवान ने ग्रामीणों से संवाद किया। उन्होंने योजनाओं की जानकारी दी और शारदा नदी को पार करते हुए कार्यक्रम में पहुंचे। कार्यक्रम में कई प्रमुख...

ट्रांस क्षेत्र में गांव चलो अभियान के तहत विधायक बाबूराम पासवान ने ग्रामीणों से संवाद किया। धनाराघाट जाने को निकले विधायक ने रास्ते में शारदा नदी का पानी आ जाने के चलते गाड़ी छोड़कर पानी से गुजरते हुए नदी पार की कार्यकर्ताओं की गाड़ी से सवार होकर नेहरू नगर में एलबीएस इंटर कॉलेज के तिराहे पर गांव चलो अभियान कार्यक्रम में पहुंचे । विधायक ने उप्र व केंद्र की योजनाओं को बताया। कार्यक्रम में रामनगर मंडल अध्यक्ष विजय सिंह , पूर्व मंडल अध्यक्ष सुभाष श्रीवास्तव, सुरेश शर्मा ,प्रधान पति रामनगर सत्यप्रकाश, अशोक नगर प्रधान पति सूर्य भान मद्धेशिया, मंडल उपाध्यक्ष बृज बिहारी, सिद्धनगर प्रधान पुत्र राज कुमार सिंह, शास्त्री नगर प्रधान मनोज सिंह, शमशेर आलम, कबीरगंज साधन समिति के चैयरमेन योगेश कुमार टुन्ना सहित कई लोग मौजूद रहे। पूर्व प्रधान जवाहर लाल, सुदामा प्रसाद, राजीव जयसवाल, विनोद सिंह, राजकुमार गुप्ता, इंद्रजीत सिंह राजपूत, सतीश गुप्ता, रोहित मिश्रा, भास्कर शाही आदि रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।