गर्मी के मौसम में अनियंत्रित खान पान बिगाड़ सकती है सेहत
Pilibhit News - मौसम में तेजी से बदलाव के कारण लोग जुकाम और बुखार की चपेट में आ रहे हैं। गर्भवती महिलाओं को विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है। उन्हें संतुलित आहार लेना चाहिए, ज्यादा पानी पीना चाहिए और धूप से बचना...

मौसम में तेजी के साथ बदलाव हुआ है।ऐसे में लोग जुकाम और बुखार की चपेट में आ रहे है। इसके साथ ही यह मौसम गर्भवती महिलाओं के लिए समस्या खड़ी कर सकता है। ऐसे में गर्भवती महिलाओं कोअपने खान-पान पर विशेष ध्यान देना होगा। खानपान में ध्यान न देने से वहब बीमार हो सकती है। मौजूदा समय में गर्भवती महिलाओं की सीएचसी में खासी भीड़ भी देखी जा रही है। होली के बाद मौसम में काफी बदलाव हुआ है तो अब अप्रैल माह शुरु होते ही गर्मी अपने रंग में आने लगी है। दिन में तेज धूप लोगों को झुलसाने लगी है। शाम और सुबह के समय हल्की ठंड अभी बनी हुई है। ऐसे में लोग दिन की गर्मी को लेकर लापरवाह बन गए है। इसी लापरवाही के कारण वह बीमारी की चपेट में आ रहे है। इसके साथ ही यह मौसम गर्भवती महिलाओं के लिए भी परेशानी भरा हुआ है।इसमें गर्भवर्ती महिलाएं थोड़ी सी लापरवाही करने पर बीमारी की चपेट में आ रही है। जुकाम और अन्य कई बीमारियों उनको घेर रही है। इन हालतों में सीएचसी में महिला चिकित्सक के कक्ष में लगातार गर्भवती महिलाओं की भीड़ बढ़ रही है। चिकित्सक की ओर से उनको परामर्श दिया जा रहा है।
बोली महिला चिकित्सक, यह बरते सावधानी
सीएचसी की महिला चिकित्सक डॉ. प्रियंका चतुर्वेदी का कहना हैकि इस मौसम में गर्भवती महिलाओं को खास ध्यान रखना चाहिए। सावधानी से वह खुद और गर्भ में पल रहे शिशु को सुरक्षित कर सकती हैं। बताया कि गर्मी के मौसम में गर्भवती महिलाएं खूब ज्यादा पानी पिए। ढीले और आराम दायक कपडे पहने और धूप से बचे। साथ ही संतुलित आहार ले,ज्यादा तेल मसाला की सब्जी ना खाएं। जंक फूड खाने से बचे,हरी सब्जी और फल खाएं। जूस नारियल का पानी पियें। भरपूर आहार लें और चक्कर या थकन लगे तो तत्काल डॉक्टर से संपर्क करें।
......
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।