Woman Files Rape Complaint After Forced Marriage in Rudrapur पति पर दुष्कर्म का आरोप,मुकदमा दर्ज, Pilibhit Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsPilibhit NewsWoman Files Rape Complaint After Forced Marriage in Rudrapur

पति पर दुष्कर्म का आरोप,मुकदमा दर्ज

Pilibhit News - कोतवाली क्षेत्र की एक महिला ने अपने पति के साथ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया। उसका विवाह पहले उसके सगे देवर के साथ हुआ था। शादी के बाद पति ने अपनी पहली पत्नी और बच्ची को घर ले आया, जिसके बाद महिला के...

Newswrap हिन्दुस्तान, पीलीभीतSat, 26 April 2025 04:04 AM
share Share
Follow Us on
पति पर दुष्कर्म का आरोप,मुकदमा दर्ज

कोतवाली क्षेत्र की एक कॉलोनी की निवासी महिला ने एसपी के आदेश पर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमे कहा गया कि उसका विवाह पांच वर्ष पूर्व खड़क सिंह पुत्र भगवानदास निवासी मोहल्ला खकरा के साथ हुआ था। शादी के बाद उसके एक पुत्री पैदा हुई। जिसकी उम्र वर्तमान में चार वर्ष है। डेढ़ वर्ष पूर्व बीमारी के चलते उसके पति की मौत हो गई। इसके बाद रिश्तेदारों ने उसकी शादी सगे देवर प्रदीपपाल पुत्र भगवानदास के साथ मंदिर में करा दी। प्रदीप पाल की पहली पत्नी अपनी आठ माह की पुत्री समेत उसको छोड़कर चली गई थी। शादी के कुछ समय बाद 24 फरवरी को उसका पति अपनी पहली पत्नी और बच्ची को घर पर ले आया। विरोध करने पर आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। उसको फुसलाकर रुद्रपुर ले गया। वहां कुछ दिन उसको रखा। शिकायत करने पर आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।