World Earth Day Celebrations in Schools Planting Trees and Creating Awareness स्कूल-कालेजों में मनाया गया पृथ्वी दिवस, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प , Pilibhit Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsPilibhit NewsWorld Earth Day Celebrations in Schools Planting Trees and Creating Awareness

स्कूल-कालेजों में मनाया गया पृथ्वी दिवस, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

Pilibhit News - जिलेभर के स्कूलों में विश्व पृथ्वी दिवस मनाया गया, जहाँ पौधरोपण और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया गया। छात्रों ने रंगोली, पोस्टर, स्लोगन लेखन, और विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लिया। लॉर्ड कृष्णा...

Newswrap हिन्दुस्तान, पीलीभीतWed, 23 April 2025 05:13 AM
share Share
Follow Us on
स्कूल-कालेजों में मनाया गया पृथ्वी दिवस, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

जिलेभर के स्कूल-कालेजों में विश्व पृथ्वी दिवस मनाया गया। पौधरोपण करने के साथ पर्यावरण संरक्षण किए जाने का संकल्प दोहराया गय। स्कूल-कालेजों में रंगोली और पोस्टर बनाकर छात्र-छात्राओं ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया। वल्लभनगर कॉलोनी स्थित लॉर्ड कृष्णा स्कूल में वर्ल्ड अर्थ डे के उपलक्ष्य में सभी छात्रों ने पोस्टर मेकिंग, स्लोगन राइटिंग, कलरिंग, स्किट व डांस परफॉर्मेंस आदि कार्यक्रम में भाग लिया। विद्यालय प्रबंधक सनी दीक्षित और प्रधानाचार्या रोज़ी दीक्षित ने सभी छात्रों को वर्ल्ड अर्थ डे के बारे में विस्तार से समझाया। सभी ने संकल्प लिया कि सभी पर्यावरण की रक्षा करेंगे तथा पृथ्वी को सुंदर बनाने में सदैव तत्पर रहेंगे। पीएनसी से दो तक के सभी छात्रों ने कलरिंग कंपटीशन में भाग लिया। कक्षा तीन से पांच तक के सभी छात्रों ने पोस्टर मेकिंग कंप्टीशन में भाग लिया। कक्षा छह से आठ तक के सभी छात्रों ने स्लोगन राइटिंग में भाग लिया। सभी छात्रों ने बहुत मेहनत की तथा सुंदर-सुंदर कलाकृतियों का प्रदर्शन किया। सभी ने संकल्प को भी दोहराया कि हम पृथ्वी की रक्षा करने के लिए सदैव तत्पर रहेंगे। ज्ञान इंटरनेशनल स्कूल में पृथ्वी दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें छात्रों ने पोस्टर, स्लोगन राइटिंग और विभिन्न प्रोजेक्ट से पृथ्वी पर बढ़ते संकट को दर्शाया। कक्षा सात और आठ के बच्चों ने पोस्टर के माध्यम से पृथ्वी पर घटती हरियाली, सूखता पानी, पिघलते ग्लेशियर, बढ़ता तापमान आदि विषयों की वास्तविकता से हमें अवगत कराया। बच्चों ने चार्ट पेपर में दर्शाया कि अगर हम पेड़ पौधे नहीं काटेंगे, तो जंगली जानवर सुरक्षित रहेंगे और वे जंगल से बाहर नहीं आएंगे। कक्षा पांच और छह के बच्चों ने पृथ्वी से संबंधित विभिन्न प्रोजेक्ट बनाए। कक्षा चार के बच्चों ने पृथ्वी दिवस पर स्लोगन लिखे।

कौशिक विजडम प्रीस्कूल में अर्थ डे मनाया गया, जिसका शुभारंभ मैनेजिंग डायरेक्टर नितिन कौशिक एवं प्रधानाचार्या भावना कौशिक ने संयुक्त रूप से पौधारोपण करके किया। प्रधानाचार्या भावना कौशिक ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि पृथ्वी हमारा घर है। इसकी सुरक्षा हमारा कर्तव्य है। प्ले ग्रुप एवं प्री नर्सरी के बच्चों ने क्राफ्ट द्वारा अर्थ बनाना सीखा, जिसमें ओजस अग्रवाल, प्रज्ञा पांडेय, अभिराग सहगल, अदिति, अवनी, हमजा, वर्णिका बालियान, मोहम्मद अरहम, श्रीमयी त्रिवेदी, मुंतहा फातिमा, अनविका द्विवेदी, आर्यन लोधी, मोहम्मद मुसब रज़ा खान, अथर्व, लक्ष्य गंगवार, रुद्रांश शर्मा, सूरज कश्यप, स्वस्तिका देवल, अगमजोत सिंह, ऐज़ल खान, आस्था शर्मा, आर्या फातिमा, अभिराज बाजपेई, दुआ फातिमा, आरणा, मो. आबिर, मो. इज़ान अंसारी, विमल कश्यप, सुकृति गोयल, इमरान खान, मुनीब शम्सी, सैयद मोहम्मद उस्मान, लजीना वसीम खान, अनबिया फातिमा आदि बच्चों ने प्रतिभाग किया। नर्सरी एवं केजी के बच्चों ने वेस्ट मटेरियल से ट्री बनाना सीखा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।