Young Woman Harassed at Home in Amaria Police Register Case किशोरी से छेड़छाड़,रिपोर्ट दर्ज, Pilibhit Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsPilibhit NewsYoung Woman Harassed at Home in Amaria Police Register Case

किशोरी से छेड़छाड़,रिपोर्ट दर्ज

Pilibhit News - अमरिया थाना क्षेत्र के एक गांव में एक ग्रामीण ने पुलिस को तहरीर दी। 24 अप्रैल को वह रिश्तेदार की शादी में गया था, जबकि उसकी बहन घर पर अकेली थी। पड़ोसी इंकलाब ने घर में घुसकर उसकी बहन के साथ छेड़छाड़...

Newswrap हिन्दुस्तान, पीलीभीतSun, 27 April 2025 06:55 PM
share Share
Follow Us on
किशोरी से छेड़छाड़,रिपोर्ट दर्ज

थाना अमरिया क्षेत्र के एक गांव के निवासी ग्रामीण ने अमरिया पुलिस को तहरीर दी। जिसमें कहा गया कि 24 अप्रैल को वह अपने परिवार के साथ रिश्तेदार की शादी में गया हुआ था। घर पर उसकी बहन अकेली थी। इसका फायदा उठाकर पड़ोस के रहने वाले इंकलाब उसके घर में घुस आया। उस समय उसकी बहन रसोई में खाना बना रही थी। आरोपी ने उसकी बहन के साथ छेड़छाड़ करते हुए अश्लील हरकतें की। उसकी बहन की उम्र 22 वर्ष है। विरोध करने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देता हुआ फरार हो गया। जब वह घर वापस आया तो उसकी बहन ने पूरी घटना की जानकारी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।