दिल्ली ले जाकर किशोरी के धर्मांतरण का प्रयास
Pratapgarh-kunda News - कुंडा में 16 वर्षीय किशोरी को दिलेरगंज का युवक धोखे से रेलवे स्टेशन ले गया और दिल्ली ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। युवक ने शादी का झांसा देते हुए धर्मांतरण का प्रयास किया। अंततः किशोरी ने एक परिचित...

कुंडा, संवाददाता। मानिकपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की 16 वर्षीय किशोरी को दिलेरगंज का एक युवक धोखे से रेलवे स्टेशन ले गया। वहां से ट्रेन से दिल्ली लेकर चला गया। आरोप है कि उसके साथ दुष्कर्म करने के बाद शादी का झांसा देते हुए उसके धर्मांतरण का प्रयास किया। दिल्ली में रहने वाली एक परिचित महिला की मदद से वह भाग निकली। घर आने के बाद पीड़िता की मां ने पुलिस को तहरीर दी है। मानिकपुर के एक गांव की 16 वर्षीय किशोरी 23 मई को लापता हो गई। 24 मई को मां की तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज की।
चौथे दिन दिल्ली में रहने वाली गांव की एक महिला ने मां को फोन कर बताया कि उसकी बेटी मिल गई है। किशोरी का भाई दिल्ली गया तो उसे घर ले आया। वह घर आई तो डरी सहमी थी। उसने परिजनों को बताया कि दिलेरगंज के युवक ने उसे फोनकर बुलाया। वह गांव से बाहर गई तो उसे बाइक पर बैठाकर घूमने के बहाने मानिकपुर रेलवे स्टेशन ले गया। कुछ देर में ट्रेन आ गई तो उसने अपने एक और साथी को बैठा लिया। विरोध करने पर उसे ट्रेन से फेंकने की धमकी दी। युवक उसे दिल्ली में अपने साथी के कमरे पर ले गया। वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। शादी करने की बात कहता रहा। इसी बीच एक मौलवी आया और जबरन धर्मांतरण कराने का प्रयास किया। मौका पाकर किशोरी ने गांव की रहने वाली महिला को फोन कर जानकारी दी तो उसके चंगुल से बच पाई। एसओ दीप नारायण ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है। रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।