रिटायर प्रोफेसर के निधन पर शोक
Pratapgarh-kunda News - सांगीपुर के 93 वर्षीय भाजपा नेता रामलखन सिंह का रविवार सुबह निधन हो गया। वह हिंदी विषय के विभागाध्यक्ष रहे और कई बार गांव के प्रधान रहे। उन्होंने 1984-85 में विधान सभा चुनाव में भाजपा से प्रमोद तिवारी...
सांगीपुर। भाजपा नेता और रणवीर रणंजय स्नातकोत्तर महाविद्यालय अमेठी के हिंदी विषय के विभागाध्यक्ष रहे 93 वर्षीय रामलखन सिंह का रविवार सुबह अमेठी में निधन हो गया। रामलखन मूलतः सांगीपुर के लखहरा गांव के रहने वाले थे। वह कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे। रविवार को उनका शव पैतृक गांव पहुंचा तो बड़ी संख्या में शिक्षक व अन्य लोगों ने पहुंचकर उनके शव पर पुष्पांजलि अर्पित की। रामलखन सिंह कई बार गांव के प्रधान रहे थे। इसके अलावा उन्होंने 1984-85 में हुए विधान सभा चुनाव में प्रमोद तिवारी के खिलाफ भाजपा से चुनाव लड़ा था। ब्लॉक प्रमुख अशोक सिंह बब्लू, सांगीपुर के व्यापारी नेता गुड्डू सिंह, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष केके सिंह, महेंद्र सिंह, डॉ. काशीधर, सुबेदार सिंह, राकेश सिंह, अंकुर सिंह, राजू बघेल, शैलेंद्र सिंह व सन्तोष तिवारी आदि ने निधन पर शोक जताया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।