Train Delays at Pratapgarh Junction Passengers Suffer in Heat कटरा स्पेशल सहित कई एक्सप्रेस ट्रेन लेट, यात्री परेशान , Pratapgarh-kunda Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsPratapgarh-kunda NewsTrain Delays at Pratapgarh Junction Passengers Suffer in Heat

कटरा स्पेशल सहित कई एक्सप्रेस ट्रेन लेट, यात्री परेशान

Pratapgarh-kunda News - प्रतापगढ़ जंक्शन पर मां बेल्हा देवी धाम के पास रविवार को कई एक्सप्रेस ट्रेनों में विलंब हुआ। कटरा-वाराणसी स्पेशल ट्रेन लगभग 10 घंटे, प्रयागराज संगम स्पेशल 4 घंटे, और अन्य ट्रेनों में भी 2 से 4 घंटे की...

Newswrap हिन्दुस्तान, प्रतापगढ़ - कुंडाSun, 8 June 2025 07:45 PM
share Share
Follow Us on
कटरा स्पेशल सहित कई एक्सप्रेस ट्रेन लेट, यात्री परेशान

प्रतापगढ़। मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ जंक्शन पर रविवार को मां वैष्णों देवी धाम तक जाने वाली कटरा स्पेशल सहित कई एक्सप्रेस ट्रेन विलंब से पहुंची। स्टेशन अधीक्षक मो. शमीम ने बताया कि कटरा-वाराणसी स्पेशल ट्रेन करीब 10 घंटे, प्रयागराज संगम स्पेशल चार घंटे, दिल्ली-वाराणसी स्पेशल तीन घंटे, दिल्ली-प्रतापगढ़ पद्मावत एक्सप्रेस दो घंटे, लखनऊ-वाराणसी इंटरसिटी एक्सप्रेस दो घंटे, देहरादून-वाराणसी जनता एक्सप्रेस, वाराणसी-दिल्ली समर स्पेशल, अमृतसर-हावड़ा पंजाबमेल, साकेत एक्सप्रेस एक-एक घंटे की देरी से पहुंची। ट्रेनों के इंतजार में यात्री गर्मी से परेशान रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।