शोभनाथ अध्यक्ष, मंत्री बने शिव प्रसाद
Pratapgarh-kunda News - उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के चुनाव रविवार को आसपुर देवसरा ब्लॉक सभागार में हुए। शोभनाथ यादव ने अध्यक्ष पद पर 60 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की, जबकि मनीष सिंह को 43 और रामयश सरोज को 24 मत मिले।...
दयालगंज बाजार, हिन्दुस्तान संवाद। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले रविवार को आसपुर देवसरा ब्लॉक सभागार में ब्लॉक संगठन का चुनाव संपन्न हुआ। अध्यक्ष पद पर तीन प्रत्याशियों के आने से अध्यक्ष पद का चुनाव कराया गया। जबकि अन्य पदों पर निर्विरोध निर्वाचन की प्रक्रिया संपन्न हुई। ब्लॉक अध्यक्ष पद के लिए शोभनाथ यादव के पक्ष में 60 मत पड़े। मनीष सिंह को कुल 43 एवं रामयश सरोज को मात्र 24 मतों से ही संतोष करना पड़ा। शोभनाथ यादव की 17 मतों से जीत हुई। जबकि शिवप्रसाद वर्मा को ब्लॉक मंत्री, रमेश कुमार यादव को कोषाध्यक्ष चुना गया। चुनाव पर्यवेक्षक के रूप में जिलाध्यक्ष आलम शाह मौजूद रहे। जीत के बाद समर्थकों ने शोभनाथ यादव को फूल माला पहनाकर जीत की बधाई दी। इस मौके पर ब्लॉक के राम शरण, सफाई कर्मचारी ब्लॉक अध्यक्ष पंचायती राज कमलेश कुमार, महामंत्री बरसाती, शिक्षक वीरेंद्र बहादुर, अमरनाथ मुन्ना, अशोक, जंग बहादुर, शिव नारायण सरोज सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।