Hindi NewsUttar-pradesh NewsPrayagraj NewsAkshara Singh to Perform at Holi Mahotsav on International Women s Day
महिला दिवस पर अक्षरा सिंह का कार्यक्रम
Prayagraj News - महिला दिवस पर 8 मार्च को केपी ग्राउंड में भोजपुरी अभिनेत्री और गायिका अक्षरा सिंह की प्रस्तुति होगी। विद्यालय की प्रधानाचार्य गीता उपाध्याय ने बताया कि इस अवसर पर होली महामहोत्सव का आयोजन किया जाएगा।...
Newswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराजThu, 6 March 2025 09:38 PM

प्रयागराज संवाददाता। महिला दिवस पर 8 मार्च शनिवार को केपी ग्राउंड में भोजपुरी फिल्म जगत की लोकप्रिय अभिनेत्री और गायिका अक्षरा सिंह की रंगारंग प्रस्तुति होगी। गुरुवार स्टैनली रोड स्थित मकून्स की प्रधानाचार्य गीता उपाध्याय ने मीडिया से बातचीत के दौरान बताया कि महिला दिवस के अवसर पर विद्यालय की ओर से होली महामहोत्सव कार्यक्रम का अयोजन किया जाएगा। केपी ग्राउंड में सांय 6 बजे से भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह समेत अन्य जाने-माने कलाकार भी अपनी प्रस्तुति देंगे। गीता ने बताया कि इस दौरान फूलों की होली भी खेली जाएगी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।