चैंबर टूटने के बाद मार्ग पर आवागमन बंद, कलक्ट्रेट में ताला
Prayagraj News - प्रयागराज में कलक्ट्रेट और कचहरी के सामने अवैध अधिवक्ता चैंबरों के तोड़े जाने से अफरा-तफरी मच गई। बुधवार सुबह प्रशासन और पुलिस ने कार्रवाई की, जिसके बाद मार्ग पर वाहनों का आवागमन रोक दिया गया।...
प्रयागराज। कलक्ट्रेट और कचहरी के सामने अधिवक्ताओं के अवैध चैंबर टूटने के बाद अफरा-तफरी मच गई। बुधवार सुबह चार बजे से साढ़े पांच बजे तक कार्रवाई के दौरान मार्ग पर सिर्फ प्रशासन और नगर निगम के अधिकारी, प्रवर्तन और पुलिस के जवान दिखाई पड़ रहे थे। मार्ग पर वाहनों का आवागमन रोक दिया गया था। कार्रवाई समाप्त होने के बाद आवागमन शुरू हुआ। सुबह छह बजे कई लोगों ने कलक्ट्रेट के सामने मार्ग के दोनों ओर बैरिकेडिंग कर वाहनों का आवागमन रोक दिया। मार्ग के बीच डिवाइडर पर लोगों की भीड़ लग गई। मार्ग पर यह स्थिति देखने के बाद कलक्ट्रेट के मुख्य द्वार पर ताला जड़ दिया गया।
परिसर के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।