निर्माण श्रमिकों को सिर छिपाने के लिए मिलेगी छत
Prayagraj News - प्रयागराज में निर्माण श्रमिकों के लिए जल्द ही सराय बनाई जाएगी। जिन श्रमिकों के पास घर नहीं है, वे इन सराय में रात बिता सकेंगे। श्रम विभाग ने सर्वे करने का निर्देश दिया है और सभी जिलों में काम शुरू हो...

प्रयागराज। जिले में निर्माण श्रमिकों को अब सिर छिपाने के लिए परेशान नहीं होना होगा। जिनको घर नहीं है, उनके लिए जल्द ही सराय बनाई जाएगी जहां पर यह श्रमिक रात में ठहर सकेंगे। इसके लिए प्रदेश सरकार की ओर से सर्वे करने का निर्देश दिया गया है। प्रदेशभर में तमाम ऐसे श्रमिक हैं जो सड़कों पर रात गुजारते हैं। ऐसे श्रमिकों के लिए अब सराय बनाई जाएगी। श्रम विभाग से पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के बारे में जानकारी मांगी गई है। साथ ही सर्वे करने के लिए कहा गया है। जहां पर बड़े हॉल वाले कमरे बनाए जा सकें और कुछ छोटे कमरे बनाए जाएंगे।
जिसमें यह लोग ठहर सकें। अफसरों का कहना है कि प्रदेश के सभी जिलों में इसके लिए काम शुरू हो गया है। यहां वो श्रमिक रहेंगे जो श्रम विभाग में निर्माण श्रमिक के रूप में चिह्नित हैं। जिले में सात लाख से अधिक हैं निर्माण श्रमिक उपायुक्त श्रम ने बताया कि यहां पर इस वक्त सात लाख से अधिक निर्माण श्रमिक पंजीकृत हैं। इसमें से कई श्रमिक ऐसे हैं जो दूरदराज से यहां काम के लिए आते हैं और रात को सड़क पर ही ठहरते हैं। इनके लिए ही यहां पर प्रबंध किए जाएंगे। पहले बनेगा श्रमिक सुविधा केंद्र श्रम विभाग श्रमिकों के लिए पहले लेबर अड्डों पर श्रम सुविधा केंद्र बनाएगा। जिसमें लेबर अड्डों पर तीन मंजिला इमारत होगी। जहां श्रमिक सुबह काम की तलाश के वक्त ठहर सकेंगे। नई सराय इससे अलग होगी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।