वार्ड 46 में सीमा विवाद, अब शिलापट पर बदलेगा पार्षद का नाम
Prayagraj News - प्रयागराज के दारागंज स्थित वार्ड 46 में पंपिंग स्टेशन के उद्घाटन में विवाद उत्पन्न हुआ। जलकल विभाग ने महापौर से उद्घाटन कराया, लेकिन क्षेत्रीय पार्षद को नजरअंदाज किया। पार्षद विनय मिश्र ने शिकायत की,...

नगर निगम के दारागंज स्थित वार्ड 46 में अजब सीमा विवाद सामने आया। जलकल विभाग के अफसरों ने पंपिंग स्टेशन का लोकार्पण तो महापौर से कराया, लेकिन क्षेत्रीय पार्षद के बजाए दूसरे पार्षद को बुलाया। क्षेत्रीय पार्षद ने इसकी शिकायत महापौर से की। इसके बाद वार्ड का मानचित्र मंगाया गया। इसे देखने के बाद सच्चाई मालूम होने पर मेयर ने जीएम जलकल को पत्थर बदलने के लिए कहा है। दारागंज में प्रयागराज संगम रेलवे स्टेशन के ठीक बगल में पंपिंग स्टेशन है। इसके जीर्णोद्धार के बाद इसका शिलान्यास 14 मई को महापौर उमेश चंद्र गणेश केसरवानी ने किया। यहां शिलापट पर क्षेत्रीय पार्षद के रूप में सुप्रिया राजेश निषाद का नाम दिया गया था।
इसकी जानकारी होने पर पार्षद विनय मिश्र ‘सिंटू ने शिकायत की। जोन चार के अधिशासी अभियंता ने नगर निगम के मुख्य अभियंता को पत्र लिखकर वार्ड का मानचित्र उपलब्ध कराने के लिए कहा। इसके बाद स्थिति स्पष्ट हुई। पार्षद विनय मिश्र ने बताया कि मेयर ने जलकल के महाप्रबंधक को निर्देश दिया है कि वो शिलापट बदलें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।