बच्चों को समर्पित होगा पुस्तकालय
Prayagraj News - प्रयागराज में विशाल संकल्प संस्था ने बच्चों को पुस्तकालय से जोड़ने के लिए 'महकने दो' नामक बाल पुस्तकालय की स्थापना की है। इसका उद्घाटन डॉ. श्याम बिहारी अग्रवाल करेंगे। कार्यक्रम में कई विशिष्ट अतिथि...

प्रयागराज। विशाल संकल्प संस्था ने बच्चों को पुस्तकालय से जोड़ने के लिए एक पहल की है। इसके लिए महकने दो नाम से बाल पुस्तकालय की स्थापना की गई है। जिसका उद्घाटन मंगलवार को पद्मश्री से सम्मानित डॉ. श्याम बिहारी अग्रवाल के हाथों कराया जाएगा। आयोजन संस्था के हर्षवर्धन नगर स्थित परिसर में सुबह 9.30 बजे किया जाएगा। जिसमें विशिष्ट अतिथि के रूप में साहित्यकार अजामिल, प्रख्यात चित्रकार रवींद्र कुशवाहा, डॉ. बीके कश्यप, कमलाकांत पांडेय व समाजसेवी ममता सिंह शामिल होंगी। संस्था की अध्यक्ष ऊषा केसरी ने बताया कि बच्चों की उम्मीदों के मुताबिक पुस्तकालय में पुस्तकें उपलब्ध कराई जाएगी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।