बम बनाते समय धमाके से युवक की हथेली उड़ी
Prayagraj News - सिविल लाइंस में पीवीआर के पास एक शोरूम के पीछे बम बनाते समय धमाका हुआ। हादसे में बम बनाने वाले युवक की हथेली उड़ गई, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि घायल ने अभी कुछ नहीं बताया है...

सिविल लाइंस स्थित पीवीआर के पास एक शोरूम के पीछे खाली प्लॉट में बम बनाते समय रविवार की देर रात धमाके से हड़कंप मच गया। हादसे में बम बांधने वाले युवक की हथेली उड़ गई। पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस के मुताबिक घायल ने अभी कुछ नहीं बताया है। हालत ठीक होने पर पूछताछ कर गिरोह के अन्य सदस्यों की पहचान की जाएगी। सिविल लाइंस स्थित सागरपेशा मोहल्ला निवासी कार्तिकेय आनंद उर्फ काकू के खिलाफ पिछले वर्ष जानलेवा हमले सहित अन्य धाराओं में मुकदमा लिखा गया था। वह छह महीने तक जेल में रहने के बाद जमानत पर छूटा है।
वह रविवार की आधी रात शोरूम के पीछे खाली जगह पर बम बना रहा था। तेज धमाका हुआ और कार्तिकेय की हथेली उड़ गई। थाना प्रभारी रामाश्रय यादव ने बताया कि वह बम किसके लिए बना रहा था, इसका अभी पता नहीं चल सका है। उसके साथ अन्य लोगों के भी शामिल होने की आशंका है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।