अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा अनावरण 31 मई को
Prayagraj News - अहिल्याबाई होल्कर त्रिशताब्दी स्मृति अभियान के तहत शनिवार को दारागंज में अहिल्याबाई की प्रतिमा का अनावरण किया जाएगा। इस कार्यक्रम के लिए भाजपा के पार्षदों की बैठक हुई, जिसमें महापौर ने सभी पार्षदों से...

अहिल्याबाई होल्कर त्रिशताब्दी स्मृति अभियान के तहत शनिवार को दारागंज में अहिल्याबाई की प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम व महिला सशक्तीकरण गोष्ठी को लेकर गुरुवार को भाजपा के सिविल लाइंस कार्यालय में पार्षदों की बैठक हुई। मुख्य अतिथि महापौर गणेश केसरवानी ने कहा कि एक जनप्रतिनिधि के रूप में लोकमाता अहिल्याबाई के शासन से प्रेरणा लेनी चाहिए कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक कैसे पहुंचा जाए। कार्यक्रम की सफलता के लिए पार्षदों को पूरी तन्मयता से लगना होगा क्योंकि अब बहुत कम समय बचा है। भाजपा महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता ने पार्षदों से अपील की कि प्रत्येक पार्षद कम से कम 100 लोगों की संख्या के साथ कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने का प्रयास करें।
धन्यवाद ज्ञापन पार्षद किरण जायसवाल ने दिया। इस दौरान पार्षद आशीष द्विवेदी, बबलू रघुवंशी, राजू शुक्ला, दीपिका पटेल, विश्वास रावत, कृष्ण कुमार पाठक, समित निषाद, राजेश केसरवानी, विवेक मिश्रा, विजय श्रीवास्तव, विजय पटेल, अजय सिंह आदि उपस्थित रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।