रांची, उदयपुर, ग्वालियर के लिए समर स्पेशल ट्रेन
Prayagraj News - भारतीय रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए रांची, उदयपुर, ग्वालियर और दिल्ली के लिए समर स्पेशल ट्रेनों का संचालन करने का निर्णय लिया है। रांची-नई दिल्ली, उदयपुर-फारबिसगंज, और ग्वालियर-बरौनी सहित कई...
रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए रांची, उदयपुर, ग्वालियर और दिल्ली सहित कई शहरों के लिए समर स्पेशल ट्रेनों का संचालन करने का निर्णय लिया है। ट्रेन नंबर 02877/02878 रांची-नई दिल्ली विशेष ट्रेन रांची से प्रत्येक शुक्रवार चार अप्रैल से 27 जून तक चलेगी। वहीं नई दिल्ली विशेष ट्रेन प्रत्येक रविवार छह अप्रैल से 29 जून तक संचालित होगी। यह ट्रेन रांची से रात 11:55 बजे चलकर अगले दिन प्रयागराज जंक्शन पर दोपहर 3:20 बजे आएगी। नई दिल्ली से शाम चार बजे चलेगी। ट्रेन नंबर 09623/09624 उदयपुर सिटी फारबिसगंज विशेष ट्रेन उदयपुर सिटी से मंगलवार आठ से 29 अप्रैल और फारबिसगंज से प्रत्येक गुरुवार 10 से एक मई तक संचालित होगी। उदयपुर से शाम चार बजकर पांच मिनट चलेगी और अगले दिन सुबह 11:05 बजे जंक्शन आएगी। वहीं बिहार के फारबिसगंज से रात नौ बजे चलकर अगले दिन रात 2:10 बजे प्रयागराज जंक्शन आएगी। ट्रेन नंबर 04137/04138 ग्वालियर-बरौनी विशेष एक्सप्रेस ट्रेन ग्वालियर से प्रत्येक रविवार व बुधवार छह अप्रैल से 29 जून और बरौनी से प्रत्येक सोमवार व गुरुवार सात अप्रैल से 30 जून तक संचालित होगी। ग्वालियर से सुबह 7:10 बजे रवाना होगी और शाम 6:05 बजे प्रयागराज जंक्शन आएगी। वहीं बरौनी से सुबह 9:45 बजे चलकर रात 11:35 बजे प्रयागराज जंक्शन पहुंचेगी।
ट्रेन नंबर 03225/03226 दानापुर चर्लापल्ली विशेष ट्रेन दानापुर से गुरुवार को 26 जून तक चलेगी। वहीं चर्लापल्ली से (रविवार) छह अप्रैल से 29 जून तक चलेगी। दानापुर से रात 8:50 बजे चलकर सुबह 3:20 बजे प्रयागराज जंक्शन पहुंचेगी। वहीं ट्रेन नंबर 04125 सूबेदारगंज बांद्रा टर्मिनल सुबेदारगंज से सोमवार को सुबह पांच बजकर 20 मिनट पर संचालि होगी। ब्रांदा से मंगलवार को सुबह सवा ग्यारह बजे चलेगी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।