Orchestra Director Attacked in GIDA Refusal to Provide Dancer Leads to Violence नर्तकी को मनबढ़ के साथ जाने से रोकने पर हमला, तीन पर केस, Gorakhpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsGorakhpur NewsOrchestra Director Attacked in GIDA Refusal to Provide Dancer Leads to Violence

नर्तकी को मनबढ़ के साथ जाने से रोकने पर हमला, तीन पर केस

Gorakhpur News - घघसरा के साथीपार में एक आर्केस्ट्रा संचालक ने नर्तकी देने से इनकार किया, जिसके बाद एक मनबढ़ ने अपने तीन दोस्तों के साथ मिलकर उसे और उसकी पत्नी को ईंट से गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस ने शिकायत पर...

Newswrap हिन्दुस्तान, गोरखपुरTue, 8 April 2025 05:06 AM
share Share
Follow Us on
नर्तकी को मनबढ़ के साथ जाने से रोकने पर हमला, तीन पर केस

घघसरा, हिन्दुस्तान संवाद। गीडा थाना क्षेत्र के साथीपार में किराए के मकान में रह रहे आर्केस्ट्रा संचालक द्वारा एक मनबढ़ को नर्तकी देने से इनकार करने पर उसने अपने तीन दोस्तों के साथ मिलकर ईंट से हमला कर संचालक व उसकी पत्नी को गंभीर रूप से घायल कर दिया। संचालक की तहरीर पर पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। बिहार के सोपार थाना क्षेत्र के बेलही निवासी पंकज कुमार मंडल ने पुलिस को बताया कि वर्तमान समय में गीडा थाना क्षेत्र के साथीपार में किराए के मकान में रहकर आर्केस्ट्रा का संचालन करता है। शनिवार देर रात को एक मनबढ़ मिला और उसने एक नर्तकी को भेजने के लिए दबाव बनाया तो उसने देने से इनकार कर दिया। तो उसने अमर्यादित शब्दों का प्रयोग करना शुरू कर दिया। वह किसी तरह बच कर चला आया।

रविवार को सुबह मनबढ़ अपने तीन दोस्तों के साथ उसके घर पर पहुंच गया और ईंट से मारकर घायल कर दिया। बचाव करने आई पत्नी को भी मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर अम्बेडर पुत्र हरिलाल निवासी देईपार समेत तीन अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।