Celebration of Shri Ram Rajya Establishment at Mansarovar Pilgrimage Festival मंगल कामनाओं के साथ सिंहासन पर विराजे श्रीराम , Varanasi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsVaranasi NewsCelebration of Shri Ram Rajya Establishment at Mansarovar Pilgrimage Festival

मंगल कामनाओं के साथ सिंहासन पर विराजे श्रीराम

Varanasi News - वाराणसी में मानसरोवर तीर्थ क्षेत्र में श्रीराम साम्राज्य पट्टाभिषेक महोत्सव का आयोजन हुआ। भक्तों ने श्रीराम को सिंहासन पर विराजमान कर राजतिलक किया। महोत्सव में देव आह्वान, ऋषिपूजन और गुरु अर्चना जैसे...

Newswrap हिन्दुस्तान, वाराणसीTue, 8 April 2025 05:06 AM
share Share
Follow Us on
मंगल कामनाओं के साथ सिंहासन पर विराजे श्रीराम

वाराणसी, मुख्य संवाददाता। देश में पुनः रामराज्य की स्थापना, सभी सुखी-संपन्न हों, अभय मिले, किसी को रोग-शोक न हो। इन्हीं मंगल कामनाओं के साथ मानसरोवर तीर्थ क्षेत्र में चल रहे श्रीराम साम्राज्य पट्टाभिषेक महोत्सव में सोमवार को श्रीराम को सिंहासन पर विराजमान कर राजतिलक किया गया।

श्रीराम तारक आंध्र आश्रम परिसर में भक्तों के जयकारों के बीच आचार्यों ने देश की सभी पवित्र नदियों एवं सागर जल से श्रीराम के विग्रह का मस्तकाभिषेक किया। देव आह्वान, ऋषिपूजन, गुरु अर्चना आदि अनुष्ठान किए गए। संपूर्ण तीर्थ क्षेत्र मंगल गीतों से गूंजता रहा। यज्ञ के मुख्य आचार्य उलीमीरी शोमा याजुलू ने बताया कि लगातार दूसरे वर्ष आयोजित पट्टाभिषेक महोत्सव अभी मात्र विश्राम ले रहा है। लगातार चार वर्षों के आयोजन के पाश्चात्य इसी मंडप में महापट्टाभिषेक अनुष्ठान किया जाएगा। उसमें देश-विदेश के हजारों श्रद्धालु जुटेंगे। पट्टाभिषेक महोत्सव का पुण्य फल देश के शासन एवं शासक के नाम फलीभूत होता है। देश धन्य-धान्य वैभव और ऐश्वर्य प्राप्त करता है।

महोत्सव के मुख्य यजमान आश्रम के मैनेजिंग ट्रस्टी वीवी सुंदर शास्त्री ने सपत्नीक राजा राम की छवि का पूजन कर चंवरसेवा की। श्रीदरबार की आरती उतारी। 12 दिनी समारोह का समापन प्रसाद वितरण से हुआ। सायंकालीन सत्र में आयोजकों ने महोत्सव की पूर्णता में सहभागी बने लोगों का सम्मान किया। आठ अप्रैल को सुहागिनें सीतामाता का लक्ष्य कुमकुमार्चन करेंगी। भगवान श्रीराम की एक लाख आठ तुलसी दल से अर्चना की जाएगी। महोत्सव का समापन 9 अप्रैल की शाम 5 बजे गंगा की लहरों पर निकलने वाली राम दरबार शोभायात्रा से होगा। आयोजन में सीवीबी सुब्रम्हण्यम, अन्नदनम चिदम्बर शास्त्री, शेखर द्रविड़, डी. वेणुगोपाल, दयाशंकर गुप्ता, ए. धनलक्ष्मी, केएस. भवानी, द्रोणम ललिता, प्रबंधक वीवी सीताराम ने योगदान किया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।