झारखंड आंदोलनकारी चरण मुर्मू की मनी पुण्यतिथि
घाटशिला में झारखंड आंदोलनकारी चरण मुर्मू की छठी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। विधायक प्रतिनिधि जगदीश भकत ने उनके योगदान को याद करते हुए कहा कि उन्होंने झारखंड राज्य के लिए कई महीनों...

घाटशिला। झारखंड आंदोलनकारी चरण मुर्मू पावड़ा निवासी के छठी पुण्यतिथि पर सोमवार को श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। विधायक प्रतिनिधि जगदीश भकत ने कहा चरण मुर्मू अपने जीवन का स्वर्णिम समय झारखंड आंदोलन में न्योछावर कर दिए थे। अलग राज्य की स्थापना के लिए झारखंड आंदोलन के लड़ाई में कई महीनो तक जेल में बंद रहे। झारखंड राज्य का निर्माण ऐसे योद्धाओं से ही संभव हो पाया है। मौके पर उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धा-सुमन अर्पित की। मौके पर आंदोलनकारी के धर्मपत्नी फूलमानी मुर्मू पुत्र सुवधा मुर्मू झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ नेता कानू सामंत कॉजल डॉन, काला चंद सरकार, सुशील मार्डी, सागर पानी, राजा सिंह, मिर्जा मुर्मू एवं परिवार के सदस्य उपस्थित थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।