होटल में महिला ने पति और उसकी गर्लफ्रेंड को जमकर पीटा
Meerut News - मेरठ में एक होटल में पति-पत्नी के बीच बड़ा विवाद हुआ। पत्नी ने पति को उसकी गर्लफ्रेंड के साथ पकड़ा और दोनों को पीटने लगी। हंगामा बढ़ने पर होटल स्टाफ ने सभी को बाहर किया और पुलिस को सूचना दी। महिला ने...

मेरठ। नेशनल हाईवे पर एक बड़े होटल में सोमवार दोपहर पति-पत्नी और वो को लेकर जमकर बवाल हुआ। महिला ने अपने पति को उसकी गर्लफ्रेंड के साथ दबोच लिया। इस दौरान महिला ने दोनों को जमकर पीटा और हंगामा कर दिया। पति और उसकी गर्लफ्रेंड के कपड़े तक फाड़ दिए। विवाद तूल पकड़ा तो होटल स्टाफ ने किसी तरह से बीच बचाव कराकर तीनों को होटल से बाहर किया। पूरे मामले में पुलिस को सूचना दी गई। एनएच-58 पर सुभारती पुलिस चौकी के पास एक होटल में सोमवार को युवक अपनी गर्लफ्रेंड को लेकर पहुंचा था। पीछे-पीछे युवक की पत्नी भी होटल पहुंच गई। इस दौरान महिला ने पति को गर्लफ्रेंड के साथ पकड़ लिया और हंगामा कर दिया। पति से मारपीट शुरू कर दी। युवक की गर्लफ्रेंड ने वहां से भागने का प्रयास किया, लेकिन महिला ने उसके कपड़े भी फाड़ दिए। इस दौरान जमकर मारपीट हुई। महिला ने फोन कर अपने परिजनों को भी बुला लिया। दूसरी ओर, युवक ने पत्नी को समझाने का प्रयास किया, लेकिन महिला ने पति की दूसरी महिला के साथ वीडियो बनानी शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस को भी सूचना दी गई। हंगामा बढ़ा और होटल में अफरातफरी का माहौल हुआ तो स्टाफ ने तीनों लोगों को होटल से बाहर कर दिया। इसके बाद महिला के परिजन भी पहुंच गए। इस दौरान मौका देखकर युवक की महिला मित्र वहां से निकल गई। बाद में दंपति को लेकर उनके परिजन भी चले गए।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।