Severe Heatwave Increases Patient Influx in Aligarh Hospitals अस्पतालों में वार्ड फुल, भटक रहे मरीज, Aligarh Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsAligarh NewsSevere Heatwave Increases Patient Influx in Aligarh Hospitals

अस्पतालों में वार्ड फुल, भटक रहे मरीज

Aligarh News - अलीगढ़ में भीषण गर्मी के कारण सरकारी और निजी अस्पतालों में मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। विशेष रूप से डिहाइड्रेशन, उल्टी-दस्त और सिरदर्द के मरीजों की भरमार है। दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल में...

Newswrap हिन्दुस्तान, अलीगढ़Fri, 25 April 2025 05:54 AM
share Share
Follow Us on
अस्पतालों में वार्ड फुल, भटक रहे मरीज

अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। भीषण गर्मी का असर अब स्वास्थ्य सेवाओं पर साफ नजर आने लगा है। तापमान के बढ़ते कहर से सरकारी व निजी अस्पतालों में मरीजों की भीड़ बढ़ गई है। खासकर डिहाइड्रेशन, उल्टी-दस्त और सिरदर्द के मरीज तेजी से बढ़ रहे हैं। सरकारी अस्पतालों में ओपीडी हर रोज व्यस्त रहती है। आईपीडी लगभग भर चुकी है, जिससे मरीजों को भर्ती होने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

गुरुवार को दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल में हालात बेहद चिंताजनक दिखे। ओपीडी में मरीजों की भीड़ उमड़ पड़ी। आईपीडी में हर बेड पर मरीज थे। मरीजों को पर्चा तो मिल गया, लेकिन डॉक्टरों से परामर्श लेना भारी पड़ रहा था। भर्ती के लिए तीमारदारों को एक वार्ड से दूसरे वार्ड तक भटकना पड़ा। अस्पताल प्रशासन ने अन्य वार्ड में अतिरिक्त बेड की व्यवस्था की। डिहाइड्रेशन, उल्टी-दस्त, बुखार और सिरदर्द से पीड़ित मरीजों की संख्या में बीते कुछ दिनों में वृद्धि हुई है। 22 बच्चे भर्ती किए गए। इनमें से अधिकतर बच्चों को बुखार और पेट की समस्या थी। वहीं, मलखान सिंह जिला अस्पताल का भी यही हाल है। वहां भी बेड फुल चल रहे हैं। रोजाना बड़ी संख्या में मरीज इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। ग्रामीण इलाकों से आने वाले मरीजों की संख्या अधिक है। जेएन मेडिकल कॉलेज में चल रही हड़ताल के चलते भी अस्पतालों में मरीज बढ़ रहे हैं। मरीजों को चिकित्सक दोपहर के समय बाहर कम निकलने, अधिक से अधिक पानी पीने और स्वच्छ खानपान अपनाने की सलाह दे रहे हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।