Soil Testing Initiative in Aligarh Addressing Decrease in Organic Carbon विभाग करेगा मिट्टी के 24 हजार नमूनों की जांच, Aligarh Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsAligarh NewsSoil Testing Initiative in Aligarh Addressing Decrease in Organic Carbon

विभाग करेगा मिट्टी के 24 हजार नमूनों की जांच

Aligarh News - अलीगढ़ में मिट्टी के उर्वरता की जांच के लिए 24 हजार नमूनों का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। मृदा परीक्षण से पोषक तत्वों की कमी की जानकारी मिलेगी। पिछले साल की जांच में अधिकतर नमूनों में जीवांश कार्बन...

Newswrap हिन्दुस्तान, अलीगढ़Fri, 25 April 2025 05:56 AM
share Share
Follow Us on
विभाग करेगा मिट्टी के 24 हजार नमूनों की जांच

-अधिकतर नमूनों में जीवांश कार्बन की पाई गई कमी

अलीगढ़, कार्यालय संवाददाता।

खेती में रासायनिक उर्वरक का प्रयोग करने से उर्वरा शक्ति प्रभावित हो रही है। इसे बचाने के लिए समय-समय पर मिट्टी की जांच जरूरी है। इस बार मृदा परीक्षण विभाग को जिले से 24 हजार नमूनों की जांच का लक्ष्य मिला है। विभाग ने नमूने लेने शुरु कर दिए हैं।

उप कृषि निदेशक यशराज सिंह ने बताया कि मृदा परीक्षण से मिट्टी में होने वाली पोषक तत्वों की कमी व अधिकता की जानकारी पता चलता है। पूर्व में 12 हजार नमूनों की जांच की गई थी। इसके मृदा स्वास्थ्य कार्ड किसानों को वितरित किए गए। इस बार शासन ने 24 हजार नमूनों की जांच का लक्ष्य दिया है। जिले में 12 ब्लॉक हैं। विभाग को प्रति ब्लॉक के 20 गांव में से प्रति गांव 100 मिट्टी के नमूने लेने हैं। किसान खुद भी अपने खेत की मिट्टी लाकर जांच करा सकता है। विभाग की ओर से नमूने जुटाने के लिए अभियान शुरु किया गया है। मंडल में 34 हजार मिट्टी के नमूने लिए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

जीवांश कार्बन मिला कम

मृदा परीक्षण प्रयोगशाला प्रभारी श्याम देव सिंह ने बताया कि बीते वर्ष जांचे गए नमूनों में अधिकतर जीवांश कार्बन की कमी मिली थी। इसके अलावा मेग्नीज, आयरन, सल्फर की भी कमी पाई गई। सभी किसानों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड जारी कर खेतों में प्राकृतिक खाद के प्रयोग की हिदायत दी गई है। मृदा स्वास्थ्य कार्ड तीन साल के लिए वैध है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।