Protests Against Attacks on Hindus in West Bengal VHP to March बंगाल में हिन्दुओं पर हमले के विरोध में मार्च कल, Prayagraj Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsPrayagraj NewsProtests Against Attacks on Hindus in West Bengal VHP to March

बंगाल में हिन्दुओं पर हमले के विरोध में मार्च कल

Prayagraj News - प्रयागराज में विश्व हिन्दू परिषद द्वारा पश्चिम बंगाल में मुसलमानों द्वारा हिन्दुओं पर हमलों, आगजनी और हत्या के विरोध में शनिवार को मार्च निकाला जाएगा। विहिप कार्यकर्ता सिविल लाईन्स हनुमान मन्दिर से...

Newswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराजFri, 18 April 2025 12:15 PM
share Share
Follow Us on
बंगाल में हिन्दुओं पर हमले के विरोध में मार्च कल

प्रयागराज। वक्फ संशोधन बिल के विरोध के नाम पर लगातार पश्चिम बंगाल में मुसलमानों द्वारा हिन्दुओं पर हमले, आगजनी, हत्या और हिन्दू महिलाओं के साथ दरिंदगी के विरोध में शनिवार को मार्च निकाला जाएगा। इन घटनाओं के विरोध में विश्व हिन्दू परिषद, महानगर (उत्तर और दक्षिण) के कार्यकर्ताओं की ओर से प्रदर्शन किया जाएगा। विहिप काशी प्रांत के मीडिया प्रभारी अश्वनी मिश्रा ने बताया कि इस अत्याचार से आक्रोशित हिन्दू समाज के लोग शनिवार शाम पांच बजे सिविल लाईन्स हनुमान मन्दिर पर एकत्र होकर पत्थर गिरिजाघर और फिर वापस सुभाष चौराहे तक पहुंचेंगे और वहां पुतला दहन करेंगे। विहिप का कहना है कि इस पाशविक घटना में बंगाल की मुख्यमंत्री सीधे-सीधे जिम्मेदार है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।