Residential Teacher Training Class Organized at Central Sanskrit University संस्कृत में सम्पूर्ण ज्ञान विज्ञान निहित , Prayagraj Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsPrayagraj NewsResidential Teacher Training Class Organized at Central Sanskrit University

संस्कृत में सम्पूर्ण ज्ञान विज्ञान निहित

Prayagraj News - प्रयागराज में केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय गंगानाथ झा परिसर में आवासीय शिक्षक प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि रामनारायण विश्वकर्मा ने संस्कृत भाषा की महत्ता बताई। डॉ. कन्हैयालाल झा ने...

Newswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराजFri, 30 May 2025 07:52 PM
share Share
Follow Us on
संस्कृत में सम्पूर्ण ज्ञान विज्ञान निहित

प्रयागराज। केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय गंगानाथ झा परिसर तथा संस्कृत भारती पूर्वी उत्तर प्रदेश के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित आवासीय शिक्षक प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि मंडली संयुक्त शिक्षा निदेशक (माध्यमिक) रामनारायण विश्वकर्मा ने कहा कि संस्कृत भाषा मे सम्पूर्ण भारतीय साहित्य एवं भारतीय संस्कृति समाहित है। डॉ. कन्हैयालाल झा ने कहा कि संस्कृत को सब जगह एवं सबकी भाषा बनाने के लिए कार्यकर्ताओं एवं संस्कृतानुरागियों को समर्पण भाव से काम करना चाहिए। इस अवसर पर निदेशक प्रो. ललित कुमार त्रिपाठी, प्रमोद पंडित, डॉ. मनीष जुगरान, डॉ. प्रकाश झा, डॉ. अमरचन्द्र ठाकुर, डॉ. शालिग्राम त्रिपाठी, ओम शुक्ल आदि मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।