Tributes Paid to Pandit Jawaharlal Nehru on 61st Death Anniversary by Congress Workers पूर्व प्रधानमंत्री पंडित नेहरू को कांग्रेसियों ने श्रद्धांजलि दी, Prayagraj Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsPrayagraj NewsTributes Paid to Pandit Jawaharlal Nehru on 61st Death Anniversary by Congress Workers

पूर्व प्रधानमंत्री पंडित नेहरू को कांग्रेसियों ने श्रद्धांजलि दी

Prayagraj News - पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की 61वीं पुण्यतिथि पर शहर कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने आनंद भवन में श्रद्धांजलि अर्पित की। सभा की अध्यक्षता फुजैल हाशमी ने की, जिन्होंने नेहरू के योगदान को...

Newswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराजTue, 27 May 2025 07:17 PM
share Share
Follow Us on
पूर्व प्रधानमंत्री पंडित नेहरू को कांग्रेसियों ने श्रद्धांजलि दी

पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की 61वीं पुण्यतिथि पर शहर कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार सुबह आनंद भवन में उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद श्रद्धांजलि सभा हुई, जिसकी अध्यक्षता शहर कांग्रेस अध्यक्ष फुजैल हाशमी ने की। उन्होंने कहा कि पंडित नेहरू ने अपने स्वर्णिम कार्यकाल में भारत के बुनियादी ढांचे की नींव रखी। सभा का संचालन प्रदेश कांग्रेस के पूर्व प्रवक्ता किशोर वार्ष्णेय ने किया। इसके पश्चात कार्यकर्ता बालसन चौराहा स्थित पंडित नेहरू की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उनके राष्ट्रनिर्माण में योगदान को याद किया। इस अवसर पर कोऑर्डिनेटर हरकेश त्रिपाठी, महासचिव मुकुंद तिवारी, अशफाक अहमद, संजय तिवारी, राजेश राकेश, महेश त्रिपाठी, परवेज सिद्दीकी, अनूप त्रिपाठी, अरशद अली, विवेकानंद पाठक, मानस शुक्ला, परवेज अंसारी और राम मनोरथ आदि मौजूद रहे।

वहीं दूसरी आनंद भवन में महानगर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष प्रदीप मिश्र अंशुमन के नेतृत्व मे श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में रघुनाथ द्विवेदी, देवी प्रसाद पांडेय, सुशील मिश्रा, प्रवीण सिंह भोले, दिवाकर भारतीय, अजेंद्र गौड़, विनय पांडेय, राजेंद्र अग्रवाल, विष्णु कांत पांडेय, सतीश केसरवानी आदि मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।