Uttar Pradesh Board Exam 2023 Prayagraj Students Shine with Top Ranks in High School and Intermediate संगमनगरी के हाईस्कूल में दो और इंटर में चार होनहारों ने बिखेरी चमक, Prayagraj Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsPrayagraj NewsUttar Pradesh Board Exam 2023 Prayagraj Students Shine with Top Ranks in High School and Intermediate

संगमनगरी के हाईस्कूल में दो और इंटर में चार होनहारों ने बिखेरी चमक

Prayagraj News - प्रयागराज के छह मेधावियों ने यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा में ओवरआल मेरिट में स्थान बनाया है। महक जायसवाल ने इंटरमीडिएट में 97.2% अंक के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि श्रेया सिंह...

Newswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराजSat, 26 April 2025 10:59 AM
share Share
Follow Us on
संगमनगरी के हाईस्कूल में दो और इंटर में चार होनहारों ने बिखेरी चमक

प्रयागराज। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा की ओवरआल मेरिट में संगमनगरी के छह मेधावियों ने जगह बनाई है। हाईस्कूल में दो जबकि इंटरमीडिएट में चार होनहारों को स्थान मिला है। इस बार हाईस्कूल के टॉप टेन में पूरे प्रदेश के 55 और इंटर में 30 छात्र-छात्रा जगह बनाने में कामयाब हुए हैं। बच्चा राम यादव इंटर कॉलेज भुलई का पूरा प्रयागराज की महक जायसवाल ने इंटरमीडिएट में 500 में से 486 (97.2 प्रतिशत) अंकों के साथ पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान बनाया है तो वहीं एसपी इंटर कॉलेज सिकरो कोरांव की छात्रा शिवानी सिंह ने 500 में से 484 (96.8 प्रतिशत) अंकों के साथ चार मेधावियों के साथ संयुक्त रूप से इंटर की मेरिट में दूसरा स्थान बनाया है।

एसपी इंटर कॉलेज सिकरो कोरांव की ही शिप्रा ने 500 में से 481 (96.2 प्रतिशत) अंकों के साथ चौथा स्थान हासिल किया है जबकि बच्चा राम यादव इंटर कॉलेज भुलई का पूरा की ही शिवानी यादव को चार होनहारों के साथ संयुक्त रूप से नौवां स्थान मिला है। शिवानी को 500 में से 476 (95.2 प्रतिशत) अंक मिले हैं। वहीं हाईस्कूल की टॉप टेन सूची में एसपी इंटर कॉलेज सिकरो कोरांव की श्रेया सिंह ने 600 में से 584 (97.33 प्रतिशत) अंकों के साथ चौथा स्थान हासिल किया है। श्रेया के साथ ही छह मेधावियों को चौथा स्थान मिला है।

एसपी इंटर कॉलेज सिकरो कोरांव की साक्षी ओझा ने 600 में से 579 (96.5 प्रतिशत) अंकों के साथ छह मेधावियों के साथ प्रदेश में नौवां स्थान प्राप्त किया है। 2024 की प्रदेश मेरिट में प्रयागराज के 27 मेधावियों ने जगह बनाई थी। इंटरमीडिएट में 14 और हाईस्कूल में 13 मेधावी मेरिट में स्थान बनाने में कामयाब हुए थे। 2023 इंटरमीडिएट में 14 और हाईस्कूल में चार छात्रों ने मेरिट में स्थान बनाया था तो वहीं 2022 में इंटर में तीन और हाईस्कूल में दो मेधावियों का नाम मेरिट में शामिल था।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।