UP Board Intermediate Topper Mahak Jaiswal Aims to Become Cardiologist with 97 20 Marks हृदय रोग विशेषज्ञ बनना चाहतीं हैं महक, Prayagraj Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsPrayagraj NewsUP Board Intermediate Topper Mahak Jaiswal Aims to Become Cardiologist with 97 20 Marks

हृदय रोग विशेषज्ञ बनना चाहतीं हैं महक

Prayagraj News - प्रयागराज की 18 वर्षीय महक जायसवाल ने यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट परीक्षा में 97.20% अंक प्राप्त किए हैं। वह डॉक्टर बनकर हृदय रोग विशेषज्ञ बनने का सपना देखती हैं। महक की बड़ी बहन भी पहले जिले में टॉपर रह...

Newswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराजSat, 26 April 2025 10:56 AM
share Share
Follow Us on
हृदय रोग विशेषज्ञ बनना चाहतीं हैं महक

प्रयागराज। यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट की टॉपर 18 वर्षीय महक जायसवाल अपने सपनों को पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत कर रही हैं। वह सिर्फ डॉक्टर नहीं, बल्कि हृदय रोग विशेषज्ञ बनना चाहती हैं। महक की बड़ी बहन वर्ष 2018 में इंटर की परीक्षा में जिले में चौथे पायदान पर रही थीं। अब वह महक के लिए एक रोल मॉडल हैं। बच्चा राम यादव इंटर कॉलेज भुलई का पूरा की छात्रा महक ने 97.20 फीसदी अंक प्राप्त किया है। सर्वाधिक भौतिक और जीव विज्ञान में 99-99 अंक प्राप्त किया है। रसायन में 98, हिन्दी व अंग्रेजी में 95-95 अंक हासिल किया है। वह प्रदेश और जिले की टॉपर हैं। महक की बड़ी बहन आयुषी इसी कॉलेज से 2018 में इंटर की परीक्षा में जिले में चौथा स्थान प्राप्त किया था। महक तीन बहनों और एक भाई में तीसरे स्थान पर हैं। महक मूलत: कनेहटी बाबूगंज की रहने वाली हैं। पिता शिव प्रसाद जायसवाल कौशाम्बी में दुकान चलाते हैं। मां कुसुम जायसवाल गृहिणी हैं। बड़ा भाई आयुष पिता के काम में हाथ बंटाता है। इसी कॉलेज में छोटी बहन शगुन दसवीं की छात्रा है। दोनों बहनें साथ में घर से सात किलोमीटर दूर स्कूल साइकिल से पढ़ने जाती थीं। महक ने नीट की तैयारी ऑनलाइन शुरू कर दी है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।