Vicious tried to escape from police custody शातिर ने पुलिस कस्टडी से की भागने की कोशिश, Prayagraj Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsPrayagraj NewsVicious tried to escape from police custody

शातिर ने पुलिस कस्टडी से की भागने की कोशिश

Prayagraj News - आधा दर्जन देशी बम के साथ पकड़े गए शातिर ने नए यमुना पुल से यमुना में छलांग लगा दी। उसे पुलिस कस्टडी में पेशी पर ले जाया जा रहा...

Newswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराजSat, 31 Oct 2020 02:01 PM
share Share
Follow Us on
शातिर ने पुलिस कस्टडी से की भागने की कोशिश

आधा दर्जन देशी बम के साथ पकड़े गए शातिर ने नए यमुना पुल से यमुना में छलांग लगा दी। उसे पुलिस कस्टडी में पेशी पर ले जाया जा रहा था।

नैनी पुलिस ने शुक्रवार को अयोध्या प्रसाद कोल पुत्र कमला कोल निवासी पड़री, चाकघाट, रीवां, मध्य प्रदेश (हाल पता पुराना यमुनापुल झोपड़पट्टी) को आधा दर्जन देशी बम के साथ गिरफ्तार किया था। लिखा-पढ़ी के बाद उसे विक्रम से दो सिपाहियों के साथ रिमांड मजिस्ट्रेट के यहां पेश करने के लिए भेजा गया था। नए यमुना पर पहुचंते ही अयोध्या प्रसाद ने विक्रम से छलांग लगा दी। सूत्रों की माने तो अयोध्या प्रसाद ने विक्रम से कूदने के बाद यमुना में भी छलांग लगा दी। आनन-फानन गोताखोरों की मदद से उसे पानी से बाहर निकाला गया। इंस्पेक्टर नैनी जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि अयोध्या प्रसाद विक्रम से कूद कर भागने का प्रयास किया था जिसे पकड़ किया गया। उसके पुल से नदी में छलांग लगाने की बात से इंस्पेक्टर ने इनकार किया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।