Hindi NewsUttar-pradesh NewsPrayagraj NewsWomen Teachers Union Welcomes New CDO Harshika Singh with Floral Tribute
महिला शिक्षक संघ ने सीडीओ से की शिष्टाचार भेंट
Prayagraj News - महिला शिक्षक संघ ने नवागत मुख्य विकास अधिकारी हर्षिका सिंह का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। जिलाध्यक्ष अनुरागिनी सिंह ने संगठन के कार्यों की जानकारी दी। संघ की कार्यकारणी ने सिविल सेवा परीक्षा की टॉपर...
Newswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराजFri, 25 April 2025 10:42 PM

महिला शिक्षक संघ ने शुक्रवार को नवागत मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) हर्षिका सिंह से शिष्टाचार भेंट किया। उन्हें पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। जिलाध्यक्ष अनुरागिनी सिंह ने संगठन के पदाधिकारियों का परिचय कराते हुए संगठन के कार्यों के विषय में बताया। महामंत्री संगीता सिंह, कोषाध्यक्ष अलका जायसवाल, उपाध्यक्ष पूनम यादव एवं मीडिया प्रभारी डॉ शुचिता पांडे आदि मौजूद रहीं। इसके बाद संघ की कार्यकारणी की पदाधिकारियों ने सिविल सेवा परीक्षा की टॉपर शक्ति दुबे के आवास पर पहुंचीं। यहां उनकी सफलता पर उनके पिता को बधाई दी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।