Indian Farmers Union President Criticizes Government s False Promises and MSP Issues किसानों को झूठे वादों से छल रही सरकार: हरपाल सिंह, Rampur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsRampur NewsIndian Farmers Union President Criticizes Government s False Promises and MSP Issues

किसानों को झूठे वादों से छल रही सरकार: हरपाल सिंह

Rampur News - भारतीय किसान यूनियन असली के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी हरपाल सिंह ने कहा कि सरकारें किसानों को वोटबैंक बनाकर रख रही हैं। उन्होंने न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) के झूठे वादों का जिक्र किया और कहा कि किसान...

Newswrap हिन्दुस्तान, रामपुरSun, 27 April 2025 04:34 AM
share Share
Follow Us on
किसानों को झूठे वादों से छल रही सरकार: हरपाल सिंह

भारतीय किसान यूनियन असली के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी हरपाल सिंह ने कहा कि सरकारों ने किसानों को वोटबैंक बनाकर रख दिया है। झूठे वादों से सरकार किसानों को छल रही है। न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) का वादा भी झूठा निकला। किसान अपनी फसल के लिए सही मूल्य न मिलने से परेशान है और दिनोदिन पिछड़ता जा रहा है। शनिवार को नगर में तहसील के सामने संगठन की पंचायत का आयोजन किया गया। रिंकू चौधरी के जिला अध्यक्ष बनने के बाद हुई पहली पंचायत में राष्ट्रीय अध्यक्ष मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि किसानों की उपेक्षा बर्दाश्त नहीं की जाएगी। चौदह मई को संयुक्त किसान मोर्चा केंद्रीय कृषि मंत्री से वार्ता करेगा। इस मौके पर सतेंद्र सिंह भदौरिया, राजपाल सिंह, डा. मनोज कुमार सिंह, पिंटू सिंह, विक्की सिंह, रविंद्र सिंह, नैपाल सिंह, नबी मोहम्मद, छुट्टू खां आदि रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।