सूची जारी: रामपुर को मिले कई न्यायिक अधिकारी
Rampur News - न्यायिक अधिकारियों की तबादला सूची जारी हुई है, जिसमें रामपुर में कई अधिकारियों का स्थानांतरण हुआ है। एडिशनल डिस्ट्रिक्ट एवं सेशन जज जालौन राजीव सरन अब रामपुर में कार्यरत होंगे। अन्य न्यायिक अधिकारियों...

न्यायिक अधिकारियों की तबादला सूची जारी हो गई है। जिसमें रामपुर से कुछ न्यायिक अधिकारियों का गैर जनपद स्थानांतरण हुआ है, वहीं जिले को कई न्यायिक अधिकारी मिले भी हैं। तबादला सूची के अनुसार एडिशनल डिस्ट्रिक्ट एवं सेशन जज जालौन राजीव सरन अब रामपुर के एडिशनल डिस्ट्रिक्ट एवं सेशन जज फास्ट ट्रैक कोर्ट होंगे। जबकि, मेरठ स्थित कामर्शियल टैक्स ट्रब्यूनल के जूडीशियल मेंबर अजय कुमार दीक्षित अब रामपुर में एडिशनल डिस्ट्रिक्ट एवं सेशन जज (एससी-एसटी) होंगे। विशेष न्यायाधीश प्रभु नारायण का रामपुर से जौनपुर स्थानांतरण हो गया है। वह वहां के एडिशनल डिस्ट्रिक्ट एवं सेशन जज बनाए गए हैं। इसी तरह ग्राम न्यायालय फूलपुर प्रयागराज के न्याधिकारी रानांजय सिंह सिविल जज, जूनियर डिवीजन रामपुर बनाए गए हैं। उरई, जालौन में तैनात सिविल जज, जूनियर डिवीजन प्रियंका सरन अब सिविल जज जूनियर डिवीजन, एफटीसी रामपुर बनाई गई हैं। ग्राम न्यायालय शाहबाद, रामपुर के न्यायाधिकारी अरविंद कुमार मधेशिया को जुडीशियल मजिस्ट्रेट फस्र्ट क्लास, श्रावस्ती, भींगा बनाया गया है। हापुड़ में तैनात सिविल जज सीनियर डिवीजन, प्रीति मोंगा अब एडिशनल सिविल जज, सीनियर डिवीजन/एडिशनल चीफ जुडीशियल मजिस्ट्रेट रामपुर होंगी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।