Power Supply Disruption Due to Repairs in Nainital Residents Face Inconvenience बिलासपुर में मरम्मत के चलते बाधित रही आठ घंटे बिजली आपूर्ति, Rampur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsRampur NewsPower Supply Disruption Due to Repairs in Nainital Residents Face Inconvenience

बिलासपुर में मरम्मत के चलते बाधित रही आठ घंटे बिजली आपूर्ति

Rampur News - नगर के बिजली घर में मरम्मत के कारण आपूर्ति सात से आठ घंटे बाधित रही। ग्रामीण इलाकों में भी रात ग्यारह बजे से दोपहर 12 बजे तक आपूर्ति ठीक नहीं हो पाई। उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। अधिशासी...

Newswrap हिन्दुस्तान, रामपुरSun, 13 April 2025 03:43 AM
share Share
Follow Us on
बिलासपुर में मरम्मत के चलते बाधित रही आठ घंटे बिजली आपूर्ति

नगर के बिजली घर में मरम्मत के चलते सात से आठ घंटे आपूर्ति बाधित रही। जबकि ग्रामीण इलाकों में रात ग्यारह बजे से लेकर दोपहर 12 बजे तक आपूर्ति सुचारू नहीं की जा सकी। शनिवार की दोपहर ग्यारह बजे नगर में नैनीताल हाईवे स्थित बिजली घर में मरम्मत कार्य को चालू कर दिया गया। आपूर्ति ठप रहने की वजह से उपभक्ताओं को काफी परेशानी उठानी पड़ी। व्यापारी सुबह से लेकर शाम तक आपूर्ति का इंतेजार करते नजर आए। अधिशासी अभियंता कर्मवीर सिंह ने बताया कि नगर के बिजली घर में मरम्मत के चलते आपूर्ति को बंद किया गया था। मरम्मत के बाद आपूर्ति को सुचारू कर दिया गया। ग्रामीण क्षेत्रों में भी आंधी की वजह से आपूर्ति बाधित हुई थी। उसको भी सुचारू कर दिया गया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।