खंडिया मैरिज हॉल में दो गुटों की मारपीट, 2 घायल
Rampur News - खंडिया स्थित एक मैरिज हॉल में दो गुटों के बीच जमकर मारपीट हुई। इस घटना में दो लोग घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। विवाद शादी के कार्यक्रम के दौरान शुरू हुआ। पुलिस ने मौके पर...

खंडिया स्थित मैरिज हॉल में दो गुटों के बीच जमकर मारपीट हुई। मारपीट में एक पक्ष के दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। मामला अजीमनगर थाना क्षेत्र के खंडिया स्थित एक मैरिज हॉल का है। मैरिज हॉल में बुधवार को नगला गणेश गांव का एक शादी का कार्यक्रम था। श्याम करीब 4 बजे लालपुर और नवादा के युवकों के बीच विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर दोनों गुटों में मारपीट होने लगी। इस दौरान दोनों गुटों के युवक एक दूसरे पर लाठी डंडे लेकर टूट पड़े। मारपीट की सूचना मिलते ही उपनिरीक्षक विकास राजपूत मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने किसी तरह मामले को शांत कराया। मारपीट में घायल दो लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। थाना अध्यक्ष कर्म सिंह पाल ने बताया पुलिस मामले की जांच कर रही है। जो भी आरोपी होगा उसे पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।