मांगों को लेकर सफाई कर्मचारियों का धरना
Saharanpur News - सफाई कर्मचारियों ने नगर निगम परिसर में धरना दिया और अपनी मांगों को लेकर आवाज उठाई। उन्होंने 19 कर्मचारियों की सेवामुक्ति, आउटसोर्स कर्मचारियों के शोषण और वेतन वृद्धि की मांग की। संघ के नेताओं ने सफाई...

विभिन्न मांगों को लेकर सफाई कर्मचारियों ने बुधवार को नगर निगम परिसर में धरना दिया। मांगे नहीं माने जाने तक धरना जारी रखने का ऐलान किया। उप्र सफाई मजदूर संघ और अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस के तत्वाधान में आयोजित धरने को संबोधित करते हुए ब्रजमोहन चनालिया ने कहा कि सीएलसी प्रबंधक द्वारा बिना पूर्व सूचना के 19 सफाई कर्मचारियों को उम्र का हवाला देकर सेवामुक्त कर दिया है। जिससे परिवार के सामने आजीविका का संकट खड़ा हो गया है। चेतन चनयाने ने कहा कि आउटसोर्स सफाई कर्मचारियों का शोषण किया जा रहा है। एक कर्मचारी से कई क्षेत्रों में सफाई कार्य कराया जा रहा है।
राजकुमार बिरला ने कहा कि नगर की आबादी के हिसाब से सफाई कर्मचारियों की संख्या को बढ़ाया जाए। रघुवीर चंदेल ने शैक्षिक योग्यता के आधार पर सफाई कर्मचारियों की सफाई नायक और कनिष्ठ लिपिक पद पर पदोन्नति की जाए। महेंद्र वैध और अंबर चंदेल ने कहा कि 2006 में नियुक्त संविदा सफाई कर्मियों को नियमित किया जाए और मासिक वेतन में बढ़ोतरी की जाए। इस अवसर पर मनमोहन सूद, कमल किशोर, चंचल, सुनील घाघट, रतन लाल, हिमांशु, मुकेश घावरी, नाथीराम, कुलदीप हंस, मुनेश कुमार, तोसीफ अहमद, अजय महरौल आदि रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।