Cyber Fraud Woman Loses 1 65 Lakh from Bank Account in Saharanpur महिला के खाते से 1.65 लाख उड़ाए, केस दर्ज, Saharanpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsSaharanpur NewsCyber Fraud Woman Loses 1 65 Lakh from Bank Account in Saharanpur

महिला के खाते से 1.65 लाख उड़ाए, केस दर्ज

Saharanpur News - सहारनपुर की एक महिला के खाते से साइबर ठगों ने 1.65 लाख रुपए उड़ा दिए। महिला ने एसएसपी से शिकायत की, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महिला ने बताया कि उसके खाते से कई बार पैसे...

Newswrap हिन्दुस्तान, सहारनपुरMon, 21 April 2025 11:08 PM
share Share
Follow Us on
महिला के खाते से 1.65 लाख उड़ाए, केस दर्ज

सहारनपुर। थाना कुतुबशेर निवासी एक महिला के खाते से साइबर ठगों ने 1.65 लाख रुपए उड़ा दिए। जिसके बाद पीड़ित महिला ने एसएसपी से मामले की शिकायत की तो पुलिस ने केस दर्ज कर मामले का जांच शुरू कर दी है। बैंक स्टेटमेंट निकलवाने पर महिला को अपने साथ धोखाधड़ी की जानकारी हुई। मोहल्ला काजी निवासी तबस्सुम में तहरीर में बताया कि उसके पांच फरवरी को 15 हजार रुपए, 12 व 26 फरवरी को दस-दस हजार रुपए अपने बैंक खाते से निकाले थे और 1.65 लाख की धनराशि खाते में छोड़ दी थी। क्योंकि तीन फरवरी को संपत्ति के बंटवारे में दो लाख रुपए उसके खाते में जमा हुए थे। जिसके बाद उसने खाते से रकम निकालनी चाही तो बैंक में बैलेंस नहीं दर्शाया गया तो उसके होश उड़ गए। पीड़ित ने एसएसपी को पत्र भेजकर खाते से काटी गई रकम वापस कराने की गुहार लगायी। अब थाना कुतुबशेर में एसएसपी के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।