Farmers in Kalsi Split from Bhakiyu Tikait Amid Tensions After Police Action धरनारत किसानों को मिला भाकियू अराजनैतिक का साथ, Saharanpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsSaharanpur NewsFarmers in Kalsi Split from Bhakiyu Tikait Amid Tensions After Police Action

धरनारत किसानों को मिला भाकियू अराजनैतिक का साथ

Saharanpur News - शनिवार को कलसी में किसानों के धरने से एक किसान को पुलिस द्वारा उठाए जाने के बाद रविवार को तनावपूर्ण शांति बनी रही। किसानों ने भाकियू टिकैत से संबंध तोड़कर नए संगठन भाकियू अराजनैतिक का साथ लिया। धरने...

Newswrap हिन्दुस्तान, सहारनपुरMon, 19 May 2025 01:21 AM
share Share
Follow Us on
धरनारत किसानों को मिला भाकियू अराजनैतिक का साथ

शनिवार को कलसी में 300 दिनों से ज्यादा दिनों से चल रहे धरने से किसान को पुलिस द्वारा उठाने जाने के अगले दिन रविवार को धरनास्थल पर तनावपूर्ण शांति छाई रही। इस बीच बड़ा घटनाक्रम भी देखने को मिला। धरना दे रहे कलसी, बालू, फतेहपुर आदि गांवों के किसानों ने भाकियू टिकैत से अपना संबंध तोड़ लिया है। इसके साथ ही धरना दे रहे किसानों को नए संगठन भाकियू अराजनैतिक का साथ मिला। खास है कि शनिवार शाम के धरने पर बैठे किसान बलराम सिंह को पुलिस उठाकर थाने पर ले आई थी, जिसका किसानों ने विरोध किया था। किसानों के द्वारा हंगामा करने के बाद बलराम सिंह को छोड़ दिया था।

रविवार सुबह से ही किसान धरनास्थल पर जुटना शुरू हो गए थे। रविवार को भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के प्रदेश उपाध्यक्ष जगपाल सिंह, मंडल अध्यक्ष आकाश चौधरी, शामली जिला अध्यक्ष कालेन्द्र मलिक, तहसील अध्यक्ष सुरेंद्र चौधरी, ब्लॉक अध्यक्ष महबूब चौधरी, तहसील अध्यक्ष कुलबीर चौधरी आदि सहित अनेकों पदाधिकारी किसानों के साथ धरने में शामिल हुए। अभी तक भाकियू टिकैत दे रही थी धरने को समर्थन किसानों ने बताया कि धरने को भाकियू टिकैत गुट का समर्थन प्राप्त था। करीब एक साल पहले राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत के नेतृत्व में हुई महापंचायत में हजारों लोग शामिल हुए थे। किसानों को उम्मीद थी कि राकेश टिकैत के आने के बाद किसानों की दशा और आंदोलन की दिशा जरूर बदलेगी, लेकिन किसानों को निराशा हाथ लगी। किसानों का मानना है कि पहले धरना स्थल का दायरा 2 किलोमीटर तक था जो बाद में सिकुड़ते सिकुड़ते 600 मीटर रह गया। ---- भाकियू अराजनैतिक के नेतृत्व में लड़ेंगे लड़ाई: बलराम धरना स्थल पर बैठे किसानों संदीप कुमार, बलराम सिंह ने बताया कि किसानों ने भारतीय किसान यूनियन टिकैत से संबंध तोड़ लिया है। आज के बाद भारतीय किसान यूनियन अराजनीतिक के नेतृत्व में मुआवजे की लड़ाई लड़ी जाएगी। उधर, भाकियू अराजनैतिक के प्रवेश चौधरी ने बताया कि वह धरना स्थल पर किसानों के बीच पहुंचे थे। जल्द ही शीर्ष नेतृत्व से बात कर धरने को प्रदेश उपाध्यक्ष जगपाल सिंह के नेतृत्व में शीघ्र चालू किया जाएगा। क्या बोली भाकियू टिकैत भाकियू टिकैत के ब्लॉक अध्यक्ष तहसीन चौधरी ने बताया कि उनके संगठन ने लड़ाई को 11 महीने तक मजबूती के साथ लड़ा। किसानों के पक्ष में मुआवजे की रिपोर्ट भिजवाई। नाता वह तोड़ रहे है उनकी मर्जी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।