Laxmikant Vajpayee Honors Rani Ahilyabai Holkar s Legacy of Good Governance and Reform रानी अहिल्याबाई होल्कर सुशासन की प्रतीक : लक्ष्मीकांत वाजपेयी, Saharanpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsSaharanpur NewsLaxmikant Vajpayee Honors Rani Ahilyabai Holkar s Legacy of Good Governance and Reform

रानी अहिल्याबाई होल्कर सुशासन की प्रतीक : लक्ष्मीकांत वाजपेयी

Saharanpur News - भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने रानी अहिल्याबाई होल्कर को सुशासन और सुधार की प्रतीक बताया। उन्होंने दहेज के खिलाफ कानून बनाने और नशामुक्ति के लिए कार्य किए। मोदी सरकार ने उनके...

Newswrap हिन्दुस्तान, सहारनपुरMon, 26 May 2025 03:15 AM
share Share
Follow Us on
रानी अहिल्याबाई होल्कर सुशासन की प्रतीक : लक्ष्मीकांत वाजपेयी

सहारनपुर भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने कहा कि रानी अहिल्याबाई होल्कर सुशासन की प्रतीक हैं। उन्होंने अपने राज में धर्म की स्थापना की और सोमनाथ मंदिर सहित बारह ज्योतिर्लिंगों का पुनर्निर्माण कराया। रानी अहिल्याबाई होल्कर ने समाज को धर्म की राह पर चलाने का कार्य किया। रानी अहिल्याबाई होल्कर त्रिशताब्दि स्मृति अभियान के तहत रविवार को भाजपा कार्यालय पर आयोजित संगोष्ठी को संबोधित करते हुए लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने कहा कि रानी अहिल्याबाई ने सुधार की दिशा में अनेक काम किए। उन्होंने दहेज के विरोध में कानून बनाने का काम किया। नशे के विरुद्ध कानून बना कर समाज को नशामुक्त करने की दिशा में काम किया।

मोदी सरकार ने रानी अहिल्याबाई होल्कर के पदचिन्हों पर चलते हुए काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का निर्माण कराया। चार धाम सर्किट का निर्माण कराया जा रहा है। महानगर अध्यक्ष शीतल विश्नोई, विधायक राजीव गुम्बर, पूर्व मंत्री संजय गर्ग, पूर्व महापौर संजीव वालिया, पूर्व विधायक जगपाल, केएल अरोड़ा, सुरेंद्र शर्मा, अमित गगनेजा, प्रेमपाल कटारिया, गौरव गर्ग, नूतन शर्मा, मनोज ठाकुर आदि रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।