किसानों को बारिश से मिली बड़ी राहत
Saharanpur News - तीतरों क्षेत्र में सुबह हुई बारिश ने मौसम को सुहाना बना दिया है। गर्मी से परेशान किसानों को राहत मिली है, और बारिश के कारण धान की रोपाई में तेजी आने की संभावना है। पहले की लो वोल्टेज समस्याओं के बाद,...
Newswrap हिन्दुस्तान, सहारनपुरMon, 16 June 2025 01:50 AM

तीतरों क्षेत्र में सुबह के समय हुई बारिश के कारण मौसम सुहाना हो गया। गर्मी से झुलसते खेत खलिहान से लेकर आम आदमी को भारी राहत मिली। कई दोनों की भीषण गर्मी के बाद जब बारिश शुरू हुई तो किसानों को बड़ी खुशी हुई। भीषण गर्मी के दौरान जहां लो वोल्टेज के कारण खेतों में सुखा हो रहा था जिसके लिए किसान परेशान थे वहीं आज हुई बारिश ने सूखे की परेशानी को कई दिनों के लिए हटा दिया जो किसान साठी धान की फसल के बाद धान की रोपाई करने का इंतजार कर रहे थे। माना जा रहा है कि इस बारिश के बाद धान की रोपाई में तेजी आएगी ।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।