रालोद ने चलाया सदस्यता अभियान
Saharanpur News - सहारनपुर में राष्ट्रीय लोकदल खेल प्रकोष्ठ के अध्यक्ष चौधरी नीरपाल सिंह ने सेना की एयर स्ट्राइक पर खुशी व्यक्त की। उन्होंने पार्टी के लिए सदस्यता अभियान में नए सदस्यों को शामिल किया। यह अभियान जिले से...

सहारनपुर बुधवार को हकीकतनगर कैंप कार्यालय पर राष्ट्रीय लोकदल खेल प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नीरपाल सिंह ने सेना की एयर स्ट्राइक पर खुशी जाहिर करते हुए पार्टी के लिए सदस्यता अभियान के अंतर्गत नए लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलाई। उन्होंने कहा कि जिले स्तर से गांव तक सदस्या अभियान चलाकर नए लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलाई जाएगी और संगठन का विस्तार किया जाएगा। इस दौरान खेल प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष रिंकू सोनकर, महानगर अध्यक्ष अरविंद मलिक, जिला महासचिव यासीन मलिक, उपाध्यक्ष कमल सोनकर, महानगर उपाध्यक्ष आरिफ मलिक, आशीष जाटव,रोहित,निशांत,गौरव, आसिफ आदि रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।