राष्ट्र प्रथम की नीति पर चल रही सरकार : कांता कर्दम
Saharanpur News - सहारनपुर में शनिवार को भाजपा का सक्रिय सदस्य सम्मेलन आयोजित हुआ। इसमें प्रदेश सरकार की आठ साल की उपलब्धियों का ब्योरा दिया गया और विपक्ष पर तंज कसा गया। मुख्य अतिथि कांता कर्दम ने भाजपा को राष्ट्रवादी...

सहारनपुर शनिवार को बेरीबाग स्थित एक बैंक्वेट हॉल में भाजपाइयों द्वारा सक्रिय सदस्य सम्मेलन का आयोजन किया, जिसमें प्रदेश सरकार की आठ साल की उपलब्धियां गिनाई और विपक्ष पर जमकर निशाना साधा।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्व राज्यसभा सांसद कांता कर्दम ने कहा कि भाजपा राष्ट्रवाद के विचार पर चलने वाला राजनीतिक दल है। उप्र सर्वाधिक एक्सप्रेस-वे वाला प्रदेश बना, एयरपोर्ट, मेट्रो, रेलवे, स्वच्छता, हर घर नल योजना, निर्धनों को अनाज, मकान आदि जन कल्याणकारी योजनाओं का परिणाम है कि भारत विकसित भारत बनने की ओर अग्रसर है। नगर विधायक राजीव गुम्बर, महापौर डॉ अजय सिंह, महानगर अध्यक्ष शीतल विश्नोई, पूर्व सांसद राघवलखन पाल शर्मा, पूर्व मंत्री संजय गर्ग, पूर्व महापौर संजीव वालिया, पूर्व महानगर अध्यक्ष अमित गगनेजा, केएल अरोड़ा, विजय माहेश्वरी, प्रेमपाल कटारिया, सुपनीत सिंह, मनोज ठाकुर सहित पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।