Saharanpur Municipal Corporation Launches Campaign Against Illegal Hoardings and Banners निगम ने तीन सौ से ज्यादा अवैध होर्डिंग-बैनर उतरवाए, Saharanpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsSaharanpur NewsSaharanpur Municipal Corporation Launches Campaign Against Illegal Hoardings and Banners

निगम ने तीन सौ से ज्यादा अवैध होर्डिंग-बैनर उतरवाए

Saharanpur News - सहारनपुर नगर निगम ने अवैध होर्डिंग और बैनरों के खिलाफ एक विशेष अभियान चलाया। इस अभियान के तहत लगभग 325 होर्डिंग और बैनर हटाए गए। यह कार्रवाई प्रदेश शासन के निर्देश पर की गई है और इसके लिए दो टीमें...

Newswrap हिन्दुस्तान, सहारनपुरWed, 23 April 2025 02:34 AM
share Share
Follow Us on
निगम ने तीन सौ से ज्यादा अवैध होर्डिंग-बैनर उतरवाए

सहारनपुर नगर निगम ने महानगर में अवैध होर्डिंग व बैनरों के खिलाफ एक विशेष अभियान चलाते हुए करीब सवा तीन सौ होर्डिंग व बैनर उतरवाए हैं। निगम द्वारा यह अभियान प्रदेश शासन के निर्देश पर चलाया जा रहा है। महानगर के खंभों, चौराहों एवं तिराहों पर अवैध होर्डिंग व बैनरों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के लिए दो टीमें लगायी गयी हैं। अपर नगरायुक्त राजेश यादव के दिशा निर्देशन तथा कर अधीक्षक सुरेंद्र सिंह व आर आई लोकेश कुमार के नेतृत्व में टीम ने मल्हीपुर रोड, सर्किट हाउस रोड, गंगोह रोड, दिल्ली रोड के अलावा घण्टाघर से राकेश केमिकल तक तथा घण्टाघर से नेहरु मार्किट होते हुए साईं मंदिर बेहट रोड तक अभियान चलाकर करीब सवा तीन सौ अवैध होर्डिंग व बैनर उतरवाए हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।