Severe Heatwave Hits Khagaria with Temperatures Reaching 41 C जिले में इस सप्ताह 41 डिग्री सेल्सियस पहुंचेगा तापमान, बढ़ेगी परेशानी, Khagaria Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsKhagaria NewsSevere Heatwave Hits Khagaria with Temperatures Reaching 41 C

जिले में इस सप्ताह 41 डिग्री सेल्सियस पहुंचेगा तापमान, बढ़ेगी परेशानी

फ्लायर:खगड़िया होकर 10 जुलाई तक चलेगी समर स्पेशल टे्रनखगड़िया होकर 10 जुलाई तक चलेगी समर स्पेशल टे्रनखगड़िया होकर 10 जुलाई तक चलेगी समर स्पेशल टे्रन

Newswrap हिन्दुस्तान, खगडि़याWed, 23 April 2025 02:25 AM
share Share
Follow Us on
जिले में इस सप्ताह 41 डिग्री सेल्सियस पहुंचेगा तापमान, बढ़ेगी परेशानी

खगड़िया। निज प्रतिनिधि जिले में भीषण गर्मी पड़ने लगी है। इस सप्ताह 41 डिग्री सेल्सियस तापमान पहुंचने का अनुमान है। जिससे लोगों की परेशानी और बढ़ने वाली है। मंगलवार को भी तापमान खूब गर्म रहा। तेज धूप व गर्म हवा से लोग कुम्हला रहे हैं। शाम में भी तेज धूप लोगों को तपा रही थी। उमसभरी गर्मी से लोग घर में भी बेहाल रहे। पंखे की हवा से भी लोगों को उमसभरी गर्मी से राहत नहीं मिली रही थी। तेज धूप का आलम ऐसा रहा कि अधिकतम तापमान 38 डिग्री दर्ज की गई। पर, 41 डिग्री जैसा गर्मी अनुभव हुआ। न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रही। शाम सात बजे भी तापमान 36 डिग्री महसूस रही। पछुआ हवा मौसम में उमस बना रखी थी। जिले में बिते दो दिनों से पारा चालीस डिग्री वाला अनुभव करा रही है। एक दिन पहले सोमवार को भी भीषण गर्मी का असर रहा। अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रही। वहीं न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस महसूस हुई। यहां तक कि शाम छह बजे भी पारा 34 डिग्री बना रहा। उमसभरी गर्मी से लोग पसीने से तर बतर रहे। जबकि गत रविवार इससे कम तापमान दर्ज हुआ था।

जिले बारिश के अभी आसार नहीं: जिले अभी बारिश के आसार नहीं लग रहा है। जिससे तापमान चढ़ा रहेगा। अगले दो दिनों तक 41 डिग्री तापमान महसूस होगी। जिले में 23 अप्रैल को अधिकतम तापमान 40 डिग्री व न्यूनतम 23 डिग्री रहेगी। वहीं 24 व 25 अप्रैल को अधिकतम 41 डिग्री व न्यूनतम 24 डिग्री रहने का अनुमान लगाया गया है। 26 अप्रैल को अधिकतम 39 डिग्री व न्यूनतम 24 डिग्री तापमान रह सकती है। वहीं 27 अप्रैल को अधिकतम तापमान 36 डिग्री व न्यूनतम 23 डिग्री रहेगी। जबकि 28 से 30 अप्रैल तक अधिकतम तापमान 33 डिग्री व न्यूनतम 23 डिग्री रहने का अनुमान लगाया गया है। पहली मई को अधिकतम तापमान 33 डिग्री व न्यूनतम 24 डिग्री रहने की संभावना है। मौसम में गर्माहट से शीतल फल व पेय पदार्थो की बिक्री बढ़ गई है।

बॉक्स

भीषण गर्मी में बिजली का हाल होने लगा बेहाल

खगड़िया। निज प्रतिनिधि

जिले में भीषण गर्मी पड़ रही है। इस बीच बिजली आपूर्ति भी चरमराने लगी है। बिजली आने व जाने की समस्या उत्पन्न हो गई है। लगातार बिजली कटने की समस्या देर तक हो रही है। जिससे उमसभरी गर्मी में बिना पंखे के लोगों का हाल और बेहाल हो रहा है। शहर में भी बिजली खूब कट रही है। मंगलवार की ही बात करें तो शहर में सुबह से शाम तक पांच से छह बार बिजली कटी। जो देर तक गायब रही। सुबह साढ़े दस बजे जो बिजली कटी वह करीब 12 बजे आई। इसके बाद दोपहर 1.40 में दस मिनट के लिए गायब रही। फिर बीच में कटी। इसके शाम पांच बजे बिजली कटी जो आधे घंटे से अधिक देर तक कटी रही। फिर शाम छह बजे जो बिजली कटी वह देर तक इंतजार कराती रही। वहीं रात में भी बिजली कटने की समस्या रही। सोमवार को भी सुबह में देर तक बिजली कटी रही थी। इसके बाद लगातार बिजली के आने व जाने की समस्या बनी रही थी।

बोले वैज्ञानिक:

फिलहाल बारिश के आसार नहंी है। किसान फसलों की तैयारी ससमय कर लें। गरमा मूंग की बुआई कर सकते हैं।

मो. ए सत्तार, मौसम, वैज्ञानिक, पूसा, समस्तीपुर।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।