Saharanpur Prepares for Floods 25 Relief Centers and Emergency Plans Established बाढ़ से सुरक्षा को सहारनपुर तैयार, 25 बाढ़ चौकियां बनाई, Saharanpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsSaharanpur NewsSaharanpur Prepares for Floods 25 Relief Centers and Emergency Plans Established

बाढ़ से सुरक्षा को सहारनपुर तैयार, 25 बाढ़ चौकियां बनाई

Saharanpur News - सहारनपुर में भीषण गर्मी के बीच प्रशासन बाढ़ से निपटने की तैयारियों में जुटा है। 15 बाढ़ सुरक्षा समितियों के साथ 25 बाढ़ चौकियों को सक्रिय किया जाएगा। राहत सामग्री की खरीद के लिए टेंडर जारी किए गए हैं...

Newswrap हिन्दुस्तान, सहारनपुरSat, 14 June 2025 02:52 AM
share Share
Follow Us on
बाढ़ से सुरक्षा को सहारनपुर तैयार,  25 बाढ़ चौकियां बनाई

सहारनपुर भीषण गर्मी में जहां हर किसी को बारिश का इंतजार है वहीं, प्रशासन बाढ़ से निपटने की तैयारियों में जुटा है। मानसून से पूर्व ही प्रशासन ने 15 बाढ़ सुरक्षा समितियों के साथ बाढ़ चौकियां भी बना ली है। 15 जून से सभी 25 बाढ़ चौकियों को सक्रिय कर दिया जाएगा, ताकि किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। प्रशासन ने बाढ़ राहत कार्यों में तेजी लाते हुए राहत सामग्री की खरीद के लिए टेंडर भी जारी कर दिए हैं। इसमें भोजन के साथ लंच किट, दवा किट, तिरपाल, क्लोरीन की गोलियां और अन्य आवश्यक सामग्री शामिल है।

इसके साथ ही संभावित बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत शिविरों के लिए स्थलों की पहचान भी कर ली गई है, जहां जरूरत पड़ने पर लोगों को सुरक्षित आश्रय उपलब्ध कराया जाएगा। दूसरी ओर, सिंचाई विभाग द्वारा कटान निरोधक परियोजनाओं का निर्माण कार्य भी अंतिम चरण में है। साथ ही, आवश्यक उपकरणों और सामग्री नायलॉन किट, बल्लियां, खाली बैग व जीआई किट आदि का रिजर्व स्टॉक भी मंगाया जा चुका है, जिससे आपात स्थिति में समय गंवाए बिना राहत कार्य शुरू किया जा सके। जिले भर में तहसीलवार बाढ़ सुरक्षा समितियों और बाढ़ चौकियों का गठन कर लिया गया है, जिनमें राजस्व, पुलिस, स्वास्थ्य, जल निगम व अन्य विभागों के अधिकारियों को शामिल किया गया है। नाविकों, गोताखोरों और मोटर बोट ऑपरेटरों को सतर्क रहने के निर्देश दिया गया है। सभी नावों और मोटर बोट्स की जांच कर उन्हें क्रियाशील स्थिति में रखा गया है ताकि किसी भी स्थिति में तत्काल राहत पहुंचाई जा सके। बाढ़ राहत शिविरों के लिए 22 स्थान चिन्हित कर लिए गए हैं। इन शिविरों में रहने वालों को भोजन और राहत सामग्री की कोई कमी न हो, इसके लिए लंच किट, पके भोजन, टेंट बिस्तर, दवाइयों और अन्य आवश्यक राहत सामग्री की आपूर्ति के लिए टेंडर जारी कर दिए गए हैं। वहीं, 19 नाव, मोटरबोट व सभी 13 गोताखोरों को अलर्ट मोड पर रखा गया है। -पंकज मिश्रा, जिला आपदा विशेषज्ञ, सहारनपुर -तटबंधों के साथ बाढ़ से होने वाली कटान को रोकने के लिए सात कटान निरोधक परियोजनाओं का काम अंतिम चरण में हैं। जिन स्थानों पर हर वर्ष बाढ़ का खतरा अधिक रहता है, वहां विशेष ध्यान दिया जा रहा है। रिजर्व स्टॉक मंगा लिया गया है। 15 बाढ़ सुरक्षा समितियां तथा 25 बाढ़ चौकियां बनाई गई हैं। -राम बाबू, अधिशासी अभियंता सिंचाई निर्माण खंड

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।