पीडब्लूडी मंत्री के गांव में संदिग्ध अवस्था में पेड़ से फंदे लटका मिला मजदूर का शव
Saharanpur News - देवबंद में एक खेत में मजदूर राजेश (42) का शव पेड़ से लटका मिला। पत्नी ने हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस में तहरीर दी है। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक की पत्नी और परिवार...

देवबंद। देवबंद में पीडब्लूडी राज्य मंत्री कुंवर बृजेश सिंह के गांव जडोदा जट्ट के एक खेत में मजदूर का शव संदिग्ध अवस्था में पेड़ से लटका मिलने से सनसनी मच गई। मृतक की पहचान गांव के ही राजेश (42) की हुई। मृतक की पत्नी ने हत्या का आरोप लगाते हुए कोतवाली में अज्ञात के खिलाफ कार्रवाई को तहरीर दी है। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। स्व. नौरंग का पुत्र राजेश गांव में ही किसान प्रदीप राणा के यहां बीते पांच वर्षो से नौकरी कर रहा था। किसान प्रदीप राणा के मुताबिक खेत में पानी चलाने के बाद रात ढ़ाई बजे राजेश को उन्होंने उसके घर छोड़ दिया था।
प्रदीप के मुताबिक जब सुबह के समय वह खेत में फेरा लगाने के लिए गया तो राजेश का शव शीशम के पेड़ पर फंदे से लटका देखा। जिसकी जानकारी उन्होंने पुलिस और राजेश के परिजनों को दी। बताया कि शव से कुछ दूरी पर चकरोड पर फावड़ा, साइकिल और गले में पहनने वाला साफा पड़ा मिले। मृतक के दोनों पैर रस्सी से बंधे थे। इससे आशंका जताई जा रही है किसी ने हत्या करने के बाद शव पेड़ पर लटका दिया हो। उनके मुताबिक जब उन्होंने रात के समय उसे घर छोड़ दिया था तो वह किस समय पुन: खेत पर गया इसकी जानकारी नहीं है। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को उतार उसका पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसपी देहात सागर जैन ने बताया कि खेत में फंदे से लटके मिले शव की सूचना पर मौके पर पुलिस और फोरेंसिक टीम पहुंचने के बाद शव को निचे उतार कर आवश्यक कार्रवाई की। मृतक राजेश की पत्नी ने हत्या की आशंका जताते हुए अज्ञात के खिलाफ कार्रवाई को तहरीर दी है। बताया कि पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों पहलुओं पर जांच कर रही है। मृतक की पत्नी की तहरीर पर मामला दर्ज किया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के उपरांत विधिक कार्रवाई की जाएगी। ================================ परिजनों का रो-रो कर हुआ जा रहा बुरा हाल देवबंद। मृतक राजेश के तीन बच्चे हैं। जबकि बड़ी लडक़ी का विवाह हो चुका है। राजेश घर में अकेला कमाने वाला था। उसकी संदिग्ध मौत से परिजनों का रोक-रोककर बुरा है वहीं गांव में मातम पसरा है। ---मुशर्रफ उस्मानी
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।